फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students' anxiety rises due to technical glitch in the portal

Yamuna Nagar News: पोर्टल की तकनीकी खराबी से बढ़ी विद्यार्थियों की चिंता

Sat, 13 Jun 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Students' anxiety rises due to technical glitch in the portal
आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करते विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) यमुनानगर में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। तकनीकी कारणों से विद्यार्थियों को फिलहाल अपनी पसंद की ट्रेड चुनने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। इससे दाखिला प्रक्रिया केवल आवेदन संबंधी औपचारिकताओं तक सीमित होकर रह गई है। वहीं विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में हैं।
आईटीआई में पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 15 जून है। पोर्टल पर ट्रेड चयन का विकल्प बंद होने से कई विद्यार्थी असमंजस में हैं। आवेदक प्रदीप कुमार, नरेंद्र व राहुल का कहना है कि आवेदन तो भरवाया जा रहा है। पसंदीदा ट्रेड का चयन नहीं होने से भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आशंका है कि कहीं उनकी मनचाही ट्रेड में सीटें भर न जाएं। यदि पहले ही ट्रेड चयन की सुविधा उपलब्ध होती तो विद्यार्थियों को स्पष्टता मिलती। हालांकि संस्थान प्रशासन का दावा है कि तकनीकी समस्या अस्थायी है और सभी आवेदकों को समान अवसर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पोर्टल बहाल होते ही ट्रेड चयन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया को प्रभावित न होने देने के लिए विद्यार्थियों के आवेदन भरवाने का कार्य नियमित रूप से जारी रखा गया है। जैसे ही पोर्टल पर तकनीकी समस्या दूर होगी, विद्यार्थियों को उनकी पसंद के अनुसार ट्रेड चयन का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संस्थान में दो अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है।
छात्राओं के आवेदन डीएमएम लैब में भरे जा रहे हैं और छात्रों के लिए नए भवन स्थित कंप्यूटर लैब में विशेष व्यवस्था की गई है। नोडल आईटीआई के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि संस्थान में इस वर्ष एनसीवीटी की 26 ट्रेडों में कुल 1228 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त एससीवीटी की पांच ट्रेडों में 120 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

संस्थान में कुल 1348 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एनसीवीटी के अंतर्गत एक वर्षीय और दो वर्षीय पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। एससीवीटी में छह माह, एक वर्ष और दो वर्ष अवधि के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed