{"_id":"67e06414a730613adf065ee1","slug":"strict-decisions-will-have-to-be-taken-for-the-upliftment-of-gurjar-society-baldev-pawar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134984-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर समाज के उत्थान के लिए लेने होंगे सख्त फैसले : बलदेव पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर समाज के उत्थान के लिए लेने होंगे सख्त फैसले : बलदेव पंवार
Mon, 24 Mar 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर सेक्टर 15 के पार्क में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गुर्जर समाज को आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक व सामाजिक क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। समाज की महिलाओं को बराबर का अधिकार देने का संकल्प लेने के साथ रूढिवादी सोच को बदलने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भारतीय गुर्जर परिषद के प्रधान बलदेव पंवार ने कहा कि इतिहास में गुर्जर महिलाओं के तप त्याग के अनेक किस्से हैं। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही विकास के रास्ते खुलते हैं। समाज को शिक्षा की तरफ अग्रसर होना होगा। समाज के उत्थान के लिए बड़े और सख्त निर्णय लेने होंगे। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा।
सम्राट मिहिर भोज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल गुर्जर समुदाय के ही नहीं बल्कि सभी वर्गों के आराध्य थे। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने कहा कि समाज को शान शौकत के नाम पर दिखावे से बचने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। संवाद