फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strict action will be taken on negligence in work: Mayor

काम में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : मेयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on negligence in work: Mayor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय जगाधरी में वार्ड एक से सात तक के पार्षदों के साथ विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक की। पार्षदों के वार्डाें में होने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मेयर ने कहा कि काम में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मेयर बहमनी ने पार्षदों के साथ वार्ड एक से सात तक में चल रहे विकास कार्यों, लंबित पड़े कार्यों, होने वाले विकास कार्यों, जलभराव के समाधान, नालों की सफाई, पार्कों के सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मानसून को देखते हुए नालों की सफाई पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड एक की पार्षद ने रटौली गांव में जोहड़ के साथ वाली सड़क बनवाने, भटौली गांव में बने सामुदायिक केंद्र की सड़क बनाने, वार्ड तीन के पार्षद जयंत स्वामी ने उधमगढ़ की सड़क, कैसर नगर व अमर विहार में कराए गए सड़क निर्माण कार्य की एनओसी के बारे में चर्चा की। वार्ड चार के पार्षद प्रतिनिधि द्वारा चनेटी रोड से वाल्मीकि बस्ती तक बनाए नाले, विशाल नगर में बनाई सड़क के एनओसी नहीं लेने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड पांच के पार्षद भानू प्रताप कल्याण नगर में बनाई गई सड़क के कार्य की एनओसी नहीं लेने, वार्ड छह के पार्षद अंकित कुमार ने शंकरपुरी में बनाई छह गलियों, छोटी लाइन की सड़क के कार्य व न्यू जैन नगर में बनाई चार गलियों की एनओसी नहीं लेने की जानकारी दी। वार्ड सात के पार्षद प्रियांक शर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे भी सेक्टर 17 में टाइल वाली बनाई सड़क का कार्य पूरा होने के बाद एनओसी नहीं ली।

पार्षदों ने बताया कि उनके वार्डाें में होने वाले नए कार्याें की उन्हें जानकारी नहीं दी जा रही है। कितने काम हो चुके है, कितने विकास कार्याें के टेंडर लगे है, कितने के एस्टीमेट तैयार किए गए है, इनकी भी जानकारी नहीं दी जा रही है। सदन की बैठक में पास हुए 25 लाख रुपये के प्रस्ताव पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम क्षेत्र की सभी कॉलोनियों के नाम के बोर्ड अभी तक नहीं लगाए गए है। जगाधरी नगर निगम कार्यालय की मरम्मत भी अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed