फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strict action will be taken against those selling medicines at higher rates.

Yamuna Nagar News: ज्यादा रेट पर दवा बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those selling medicines at higher rates.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। जिला औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से वीरवार को शहर के एक निजी पैलेस में मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक सूचना, शिक्षा व संचार गतिविधि पर कार्यक्रम का आयोजन जिला ड्रग कंट्रोल ऑफिसर बिंदु धीमान की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम मूल्य निगरानी एवं संसाधन इकाई हरियाणा ( प्राइस मॉनिटरिंग एवं रिसोर्स यूनिट) के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें शहर व क्षेत्र के 53 मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों को उनके व्यवसाय से जुड़े विभिन्न अधिनियम व नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में प्राइस मॉनिटरिंग एवं रिसोर्स यूनिट (पीएमआरयू) पंचकूला से आए क्षेत्रीय अन्वेषक विक्रम वर्मा ने उपस्थित दवा लाइसेंस धारकों के साथ डीपीसीओ (औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश) से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने एक वर्ष के अंतराल में किसी भी दवा के मूल्य में अत्यधिक चढ़ाव की जानकारी होने पर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपस्थित दवा विक्रेताओं को फार्मा सही दाम मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में बताया जिससे कोई भी उपभोक्ता किसी भी दवाई का निर्धारित मूल्य चेक कर सकता है और अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकता है। इस एप के माध्यम से यदि आपके गांव या शहर में किसी दवा की आपूर्ति नहीं हो रही या कम हो रही है यह सूचना भी दर्ज की जा सकती है। सरकार द्वारा उस सूचना पर कार्रवाई की जाएगी। बिंदु धीमान ने सभी उपस्थित दवा विक्रेताओं को अपने रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित करने और सभी दुकानों पर कैमरा लगवाने की अनिवार्यता पर जोर दिया तथा नशे की ज्वलंत समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी लाइसेंस धारक दोहरे उपयोग वाली दवाओं और एमटीपी किटों के अवैध भंडारण और बिक्री में लिप्त पाया जाता है, तो उसका दवा बिक्री लाइसेंस तत्काल रद्द कर दिया जाएगा। हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद, पंचकुला द्वारा फार्मासिस्ट का पंजीकरण भी स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सुरेश कुमार, संजय गुप्ता, हैप्पी मुंजाल, आशीष कांबोज, चारुल शर्मा, कंवर प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिग्मेत थारचिन मनास्लु शिखर पर। स्रोत – जिग्मेत थारचिन

जिग्मेत थारचिन मनास्लु शिखर पर। स्रोत – जिग्मेत थारचिन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed