Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strengthen the country by adopting Swadeshi: Dhanda

Yamuna Nagar News: स्वदेशी अपनाकर देश करें मजबूत ः ढांडा

Tue, 07 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the country by adopting Swadeshi: Dhanda
 वार्ता करते ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आत्मनिर्भर भारत तक हर पहल का लक्ष्य हमारी विदेशों से निर्भरता कम करना है और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देकर देश को मजबूत बनाना है। सभी देशवासियों को मिलकर आत्मनिर्भर भारत को क्रांति बनाना है, जिससे हमारा देश चौमुखी उन्नति करेगा। यह बात कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा ने कही।
मंत्री महीपाल सोमवार को सेक्टर-17 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय यमुना कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारवार्ता के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे बताया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत को नई क्रांति बना है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। युवाओं की भागीदारी के बिना यह अभियान पूरा नहीं हो पाएगा। देश की उन्नति व आर्थिक विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा। लोगों को स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। इससे हमारी विदेशों पर निर्भरता कम होगी और देश आर्थिक तरक्की करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने लोगों से भारत देश में बनी वस्तुओं को बढ़ावा देने की बात कही है, इससे भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ेगा। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार के लिए स्वदेशी संकल्प एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाएं, अपनी संस्कृति को गले लगाएं और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें।

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र, लक्ष्य और हमारी शक्ति है। स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता विधू रावल, मेयर सुमन बहमनी, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, आत्मनिर्भर भारत की प्रदेश सह संयोजक प्रीति जौहर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed