{"_id":"67e6fef09afbb446cc012438","slug":"street-play-created-awareness-about-beti-bachao-beti-padhao-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-135273-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से किया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से किया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक
विज्ञापन
यमुनानगर। महिला एवं बाल विकास की और से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सीजेएम कीर्ति वशिष्ठ मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों व सुपरवाइजरों को विशेष वक्ताओं द्वारा किशोर न्याय, पॉक्सो, बाल विवाह निषेध अधिनियम, मिशन वात्सल्य पर जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता वीपीएस सिद्धू व अमिता बंसल ने बताया कि महिलाओं व बच्चों को लेकर सख्त कानून का प्रावधान है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगातार जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि बच्चों के संरक्षण को लेकर किशोर न्याय और पॉक्सो अधिनियम में सख्त प्रावधान है। बेटा हो या बेटी सभी नो टच के बारे जागरूक करे। संरक्षण अधिकारी प्रीति शर्मा ने बताया कि बच्चों के संरक्षण को लेकर मिशन वात्सल्य में स्पॉंसरशिप एडॉप्शन बाल देखरेख संस्थान सुविधाएं दी जा रही हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तरविंदर कौर ने बताया की इस वर्ष गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण शत प्रतिशत हो, इसके लिए विभाग की और से निगरानी की जा रही है। पंजीकरण प्रक्रिया के साथ ही सभी सुविधाओं के साथ गर्भवती महिला को जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई और गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिला को पौष्टिक आहार की टोकरी भेंट की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बेटी के प्रति समाज की सोच बदले इसी कड़ी में विभाग की और से गोदभराई कुआं पूजन जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम लता, चंद्रलेखा, किरण मौजूद रहीं।