फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stream of Western Yamuna Canal getting dirty from municipal garbage

नगर निगम के कूड़े से गंदी हो रही पश्चिमी यमुना नहर की धारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Stream of Western Yamuna Canal getting dirty from municipal garbage
यमुननगर। फैक्टरियां ही नहीं बल्कि नगर निगम भी यमुना की धाराओं को गंदा करने में लगा हुआ है। औद्योगिक इकाइयों का केमिकल युक्त पानी सीधे नदी में गिर ही रहा है, वहीं नगर निगम का ठेकेदार हमीदा हेड पर शहर का कूड़ा रिसाइक्लिंग के नाम पर डंप कर रहा है।
विज्ञापन

एनजीटी (नेशनल हरित प्राधिकरण) के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है, हालांकि नगर निगम व ठेकेदार का दावा है कि रिसाइक्लिंग कर कूड़े को कैल प्लांट पर पहुंचाया जाता है। हैरानी की बात यह भी है कि वहां पर छोटे-छोटे बच्चे कूड़े में से पॉलिथीन व अन्य चीजों को अलग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर वार्ड 13 की पार्षद निर्मला चौहान कई बार डीसी, नगर निगम और सिंचाई विभाग की बैठक करा चुकी हैं, जिसमें कई बार नगर निगम ने नालों की निकासी और ठेकेदार को नोटिस देने के लिए कहा था। वहीं सिंचाई विभाग ने भी अपनी जमीन की चहारदीवारी करने को कहा था, लेकिन अभी तक कोई अमल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रदूषण चाहे वायु, जल और ध्वनि हो, सभी मनुष्य के अलावा जीव-जंतुओं के लिए प्राणघातक साबित हो रहा है। हमीदा हेड के नजदीक यमुना किनारे पर लगभग 12 फैक्टरियां संचालित हैं, हालांकि लॉकडाउन लगने के कारण यह बंद हैं। ज्यादातर फैक्टरियों का वेस्ट पानी सीधे यमुना नदी और पश्चिमी यमुना नहर में छोड़ा जा रहा है। जबकि जानकारों की माने तो फैक्टरी में जल शुद्धीकरण के लिए इन्फ्यूजल ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) लगा होना चाहिए, लेकिन अधिकांश फैक्टरी में ईटीपी नहीं लगा हुआ है, उससे केमिकल युक्त पानी यमुना को प्रदूषित कर रहा है, वहीं सफाई का ठेका नगर निगम ने एक कंपनी को दिया है। कंपनी के कर्मचारी ट्रैक्टरों, टिपरों व अन्य संसाधनों से कूड़ा हमीदा हेड पर डाल रहे हैं। इसके बाद यहां पर कूड़े को रिसाइकिल किया जा रहा है। पार्षद निर्मला चौहान का कहना कि ठेकेदार थोड़ा बहुत कूड़ा रि-साइकिल कराता है और कम ही कूड़ा उठाकर कैल प्लांट ले जाता है। ऐसे में आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश होने पर दुर्गंध होती है और संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन, सिंचाई विभाग व नगर निगम की फाइलों में छिपा है लोगों का दर्द
वार्ड नंबर 13 की पार्षद निर्मला चौहान का कहना है कि वह पिछले छह वर्षों से कूड़ा हटाने, पानी की निकासी और सिंचाई विभाग की जमीन की चहारदीवारी की मांग कर रही है। डीसी मुकुल कुमार और नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह भी यहां का निरीक्षण कर गए हैं और फाइल को आगे बढ़ाने को कहा गया। निर्मला चौहान का कहना है कि फाइलें कुछ ही कदम चलती और फिर वह बंद हो जाती हैं। अभी तक किसी भी कार्य को नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed