{"_id":"6a8ca18cb959e8a35f0ec323","slug":"stray-cattle-camp-out-again-in-city-declared-cattle-free-residents-distressed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161778-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कैटल फ्री घोषित शहर में फिर से बेसहारा गोवंशों का डेरा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कैटल फ्री घोषित शहर में फिर से बेसहारा गोवंशों का डेरा, लोग परेशान
Tue, 25 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
गोविंदपुरी की गली में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कुछ माह पहले प्रशासन और नगर निगम की ओर से शहर को कैटल फ्री घोषित किया गया था, लेकिन अब शहर की सड़कों पर फिर से बेसहारा गोवंशों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रमुख सड़कों से लेकर कॉलोनियों की गलियों तक गोवंशों के झुंड दिखाई दे रहे हैं। रात के समय इनके कारण हादसा होने का खतरा भी बना रहता है।
शहर की कई प्रमुख सड़कों पर गोवंशों ने डेरा जमा रखा है। गोवंश सड़क के बीच में बैठने के साथ झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर रात के समय सड़क पर बैठे गोवंश वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देते। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के उनसे टकराने का खतरा बना रहता है।
शहरवासी नवनीत, अजय, रमन का कहना है कि शहर को कैटल फ्री घोषित किए जाने के बाद कुछ समय तक स्थिति बेहतर रही, लेकिन अब दोबारा वही समस्या सामने आने लगी है। नगर निगम की ओर से बेसहारा गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में भेजने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
सोमवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल परिसर में बने ट्रामा सेंटर के मुख्य दरवाजे के सामने भी बेसहारा गोवंश बैठा दिखाई दिया। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर गोवंश की मौजूदगी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इसी तरह गोविंदपुरी कॉलोनी में भी गलियों में गोवंश घूमते नजर आ रहे हैं। जगाधरी-अंबाला पुराने नेशनल हाईवे पर रेस्ट हाउस के मोड़ से पहले और जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर गुलाब नगर चौक के पास भी दिन-रात गोवंश सड़क के बीचोबीच बैठे रहते हैं। इन स्थानों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़कों पर घूमते और बैठे गोवंश दिखाई नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि इन्हें पकड़ कर गोशालाओं में भेजने की कार्रवाई नहीं हो रही। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि शहर में दोबारा अभियान चलाकर बेसहारा गोवंशों को पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।
पहले सभी गोवंश को पकड़ कर गोशाला में पहुंचाया था। अब सीएसआई से रिपोर्ट ली जाएगी कि किस क्षेत्र में गोवंश हैं। उन्हें पकड़ कर गोशाला में भेजा जाएगा। - महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।