फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Storm and rain caused trouble, trees and poles fell, power went out

Yamuna Nagar News: आंधी-बारिश से आफत, पेड़-खंभे गिरे, बिजली हुई गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain caused trouble, trees and poles fell, power went out
यमुनानगर। जिले में सुबह से दोपहर बाद तक धूप रही। शाम चार बजे के बाद आंधी आई और फिर बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आंधी के कई पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। जिससे संबंधित इलाकों की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से गर्मी व उमस का लोगों पर खूब सितम रहा। इन दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। मंगलवार की तुलना में बुधवार सुबह से दोपहर तक तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट रही। दिन में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो शाम चार बजे के बाद अंधड़ के बाद हुई बारिश से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। शाम छह बजे 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले मौसम का रुख प्रतापनगर में बदला, जहां पौने चार बजे से धूलभरी तेज हवाएं चलने लगीं। आसमान में बादल छाने लगे फिर बारिश हुई। ऐसे ही छछरौली, व्यासपुर, साढाैरा, जगाधरी व यमुनानगर में हल्की बारिश हुई। व्यासपुर में आंधी से पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। छछरौली व साढौरा क्षेत्र में पेड़ व खंभे गिरे। इससे सड़कों पर यातायात भी बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed