फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stopped on the way 11th class girl molested, pressure made to make relationship

रास्ते में रोक 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, संबंध बनाने का बनाया दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Stopped on the way 11th class girl molested, pressure made to make relationship
यमुनानगर। स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर युवक ने 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने किशोरी पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब छात्रा ने मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

छात्रा ने यह बात अपने पिता को बताई। जिसके बाद पिता ने इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल से बातचीत की। प्रिंसिपल की तरफ से आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत भेजी गई। लेकिन आरोपी युवक फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि मोंटी नामक युवक उसकी बेटी पर गलत नजर रखता है। आरोपी उसकी बेटी से स्कूल आते जाते रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है ओर उसकी नाबालिग बेटी से संबंध बनाने का दबाव बनाता है। आरोपी ने उसकी बेटी को संबंध न बनाने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिसके चलते उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान है। व्यक्ति ने बताया कि इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से छप्पर थाना पुलिस को शिकायत भेजी थी। लेकिन शिकायत के बाद भी आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी मोंटी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

चार्जर लेने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़
जगाधरी। बुड़िया क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। उसकी बेटी ने उसे व उसके पति को बताया कि मोहल्ले का रहीश पांच छह माह से उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। जब भी वह स्कूल व ट्यूशन पर जाती है तो आरोपी उससे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। छह दिन पहले आरोपी रहीश चार्जर लेने के बहाने उनके घर पर आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। एक दिन आरोपी ने उसे कहा कि उसकी बहन उसे बुला रही है। जब वह आरोपी के घर गई तो उसके घर कोई नहीं था। तब आरोपी ने उससे रसोई में ले जाकर छेड़छाड़ की। महिला ने बताया कि अब आरोपी उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी रहीश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed