फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stopped her by saying aunty, then snatched the chain

Yamuna Nagar News: आंटी कहकर रोका, फिर झपट ली चेन

Sun, 30 Mar 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Stopped her by saying aunty, then snatched the chain
यमुनानगर। बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को पहले आंटी कहकर रोका, इसके बाद उसके गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। महिला के शोर मचाने पर कुछ युवकों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। तब तक आरोपी जिंदल पार्क की ओर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 हुडा जगाधरी निवासी चरणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार की शाम अपनी के बुटिक पर जा रही थी। कुछ दूर जाने पर पार्क के सामने की ओर से बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने आंटी कहकर उसे आवाज लगाई। इस कारण वह रुक गई।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन झपटने के बाद दोनों युवक रेडक्रॉस और जिंदल पार्क की ओर भाग गए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। साथ ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed