फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stopped from meeting SP, recited Hanuman Chalisa on the ground

Yamuna Nagar News: एसपी से मिलने से रोका, जमीन पर पढ़ी हनुमान चालीसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Stopped from meeting SP, recited Hanuman Chalisa on the ground
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को बेरीकेड लगाकर रोकते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन


यमुनानगर। पुराना हमीदा में लव जिहाद के एक मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता लघु सचिवालय के अंदर जाकर एसपी से मिलना चाहते थे लेकिन जब पुलिस ने लघु सचिवालय के गेट पर बैरीकेड्स लगाकर उन्हें रोका तो उन्होंने वहीं पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।
एसपी को दिए मांगपत्र में उन्होंने क्षेत्र में छठी कक्षा की छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी जुनैद के साथी शहबाज पर भी केस करने की मांग की है। आरोप है कि आरोपी पहले भी लव जिहाद के मामले में शामिल है। उसने ने छात्रा के पिता को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। एसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


हिंदू संगठन नेता उदयवीर शास्त्री, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि कुछ दिनों पहले स्कूल जाते समय क्षेत्र की छठी कक्षा की छात्रा से एक अल्पसंख्यक समुदाय के युवक जुनैद ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी छात्रा को स्कूल आते जाते समय परेशान करता था। इस मामले में छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी। शहर पुलिस ने 19 नवंबर को आरोपी जुनैद पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में परिजनों ने शिकायत में आरोपी जुनैद के साथी शहबाज का भी नाम दिया था लेकिन पुलिस ने इस केस में आरोपी शहबाज का नाम नहीं दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी शहबाज पर लव जिहाद फैलाने में आरोपियों का साथ देने बारे पहले भी मुकद्दमे दर्ज हैं। जिन मुकद्दमों में पीड़ित छात्रा के पिता गवाह हैं। जिसकी वजह से आरोपी शहबाज छात्रा के पिता से रंजिश रखता है।
आरोपी ने अपनी बेटी के माध्यम से छात्रा को आरोपी जुनैद के प्रेम जाल में फंसाकर साजिश के तहत षडयंत्र रचा है। आरोपी शहबाज ही जुनैद से लव जिहाद कराना चाहता है। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही छात्रा के पिता को उसकी बेटी को उठवाने और गोली से मरवाने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत छात्रा के पिता ने पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की।
संगठन के लोगों ने कहा कि आज हिंदू सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू परिवार और उनका जीवन पूरी तरह से संकट में बना हुआ है। इस मामले में भी 14 वर्षीय बच्ची को पूरी तरह से डराया धमकाया जा रहा है। हिंदू परिवार पूरी तरह से सदमे में है। पुलिस कर्मचारी भी इस मामले में हिंदुओं के प्रति कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

ये हुआ था केस दर्ज
19 नवंबर को शहर पुलिस ने जुनैद नाम के युवक पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। तब एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 साल की बेटी एक निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। 18 नवंबर की शाम को उसकी बेटी फोन पर अपनी सहेली से बात कर रही थी। वह सहमी हुई थी। शक होने पर उसने बेटी से फोन स्पीकर पर करने को कहा।
जब उसने फोन स्पीकर पर किया तो उसकी सहेली बेटी को अपने भाई जुनैद से फोन पर बात करने के लिए कह रही थी। जब उसने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि आरोपी जुनैद दो माह से स्कूल आते जाते उसका पीछा करता है। उसे तंग करता है।
उसकी बेटी ने उसे बताया कि आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि इस बारे में माता पिता को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस ने आरोपी जुनैद पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

वर्जन
पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। आरोपी जुनैद पर पहले की केस दर्ज है। अभी जिस युवक का नाम बताया गया है। उसके बारे में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को बेरीकेड लगाकर रोकते पुलिस कर्मी।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को बेरीकेड लगाकर रोकते पुलिस कर्मी।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को बेरीकेड लगाकर रोकते पुलिस कर्मी।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को बेरीकेड लगाकर रोकते पुलिस कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed