फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   stole thousands of goods by breaking the locks of three houses and factory

तीन घरों और फैक्टरी के ताले तोड़ हजारों का सामान चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
stole thousands of goods by breaking the locks of three houses and factory
चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर फैक्टरी, घर व आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़ करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रतनगढ़ निवासी रेशमा ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को वह अपनी रिश्तेदारी में गई थी। देर शाम जब वह घर पहुंची तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। जिसके अंदर से 50 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

उधर, खजूरी निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दामला में फैक्टरी है। रोज की तरह देर शाम वह फैक्टरी बंद करके घर आ गए थे। सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचा तो उसने देखा कि दीवार टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो फैक्टरी से 100 एल्युमीनियम की प्लेटें गायब थी। जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर निवासी रेणू चावला ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव ही ही आंगनबाड़ी में वर्कर है। रोज की तरह पांच अगस्त को आंगनबाड़ी बंद करके घर आ गई थी। सुबह जब वह आंगनबाड़ी केंद्र गई तो उसने देखा कि केंद्र की रसोई का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दो गैस सिलिंडर, दो बड़े पतीले, टब, बाल्टी, दो डस्टबिन, 50 किलो चीनी, चावल के 11 पैकेट, रिफाइंड, गेहूं व हजारों रुपये का सामान चोरी था।

घर से इनवर्टर व दो बैटरी चोरी
छछरौली। चोरों ने महिंद्रा फार्म कॉलोनी में सूने घर मे घुसकर एक इनवर्टर व 2 बैटरी चोरी कर लिए। मकान मालिक की शिकायत पर छछरौली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छछरौली निवासी अनुज कुमार ने बताया कि वह छछरौली में महिंद्रा फार्म कॉलोनी में रहता है। सात अगस्त को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। 9 अगस्त को जब वापस आया तो घर के अंदर से एक इनवर्टर और 2 बेटरे गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed