फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   stick in hand, lakhpati no government job in PPP

यमुना नगर: मुंह पर झुरियां हाथ में लाठी, पीपीपी में लखपति कोई नौकरी सरकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
stick in hand, lakhpati no government job in PPP
यमुनानगर। पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) में एक के बाद एक नया कारनामा सामने आ रहा है। ऐसे कई मामले हर सोमवार आप (आम आदमी पार्टी) के सेवादार आप के द्वार के तहत निगम कार्यालय पर चले धरने के दौरान मिले।
विज्ञापन

यहां पहुंची कई बुजुर्ग महिलाओं ने अपनी पीपीपी की त्रुटियां बताईं। इनमें ज्यादातर के मुंह पर झुर्रियां व हाथ में चलने को सहारे के लिए लाठी है, ऐसी महिलाएं में कईयों की पीपीपी में ढाई से पांच लाख सालाना आय दिखाई है। कई को सरकारी नौकरी या रिटायर्ड कर्मी बताया है। इस कारण राशन कार्ड, पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाने की दास्ता बताते कई महिलाओं की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


पेंशन और राशन कार्ड कटे
गढ़ी बंजारा से जवंत्री देवी एक हाथ में लाठी और बहू रीना के सहारे नगर निगम कार्यालय पहुंची। बहू रीना ने बताया कि सास जवंत्री ठीक से चल भी नहीं पाते हैं और विधवा हैं। इसके बाद भी पीपीपी में उनकी आय ढाई से पांच रुपये सालाना दिखा दी गई, जो गलत है। इस कारण पेंशन व राशन कार्ड कट गया है। जिसे ठीक कराने के लिए जगह-जगह चक्कर काट रहे हैं, पर पीपीपी की यह त्रुटि ठीक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन बुजुर्ग पेंशन के सहारे, दिखा दी सरकारी नौकरी
मधु कॉलोनी से कमला देवी ने बताया कि पीपीपी में उसकी सरकारी नौकरी दिखा दी है जबकि ऐसा नही हैं। वह बुजुर्ग पेंशन के सहारे गुजारा चला रही थी। लेकिन पीपीपी में सरकारी नौकरी दिखा दिए जाने से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया गया है। इस गलती को ठीक कराने के लिए काफी समय से भटक रही है, पर इसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
इनका भी छलका दर्द
चनेटी से बबीता ने बताया कि पहले पीपीपी में आय दस लाख रुपये सालाना दिखा दी थी, जिसे ठीक कराने के लिए काफी चक्कर काटे। तब भी आय ढाई से पांच लाख रुपये कर दी गई। यह आय भी सही नहीं है। इसी तरह गधौली के राजबीर, मधु कॉलोनी की कमला देवी, फर्कपुर के कल्याण नगर से रमेशो व मीना देवी ने पीपीपी में आय अधिक दिखाए जाने से हो रही परेशानी बताई।


गरीब परिवारों से किया जा रहा मजाक : कुलविंद्र राणा
आप कार्यकर्ता कुलविंद्र राणा ने बताया कि परिवारों की पहचान पत्र में आमदनी को असल से ज्यादा दर्शाने की वजह से बीपीएल व गुलाबी राशन कार्ड काट दिए गए। साथ ही उन्हें पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं से भी वंचित कर दिया गया है। जिससे इन परिवारों का गुजारा मुश्किल हो गया है। ऐसे परिवार कभी वार्ड पार्षदों तो कभी नगर निगम या अटल सेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, पर पीपीपी में उनकी त्रुटियां ठीक नहीं हो रही हैं। इस समस्या को देखते हुए आम आदमी पार्टी के साथियों ने हर सोमवार आप के सेवादार-आप के द्वार मुहिम शुरू की है। जिसके तहत हर वार्ड में आम आदमी पार्टी अपना सेवा केंद्र बनाकर लोगों से संपर्क कर मामले में मार्गदर्शन उपलब्ध करने में मदद दे रही है। इसमें रोज पीपीपी में किए नए कारनामें सामने आ रहे हैं, जो गरीब परिवारों के साथ मजाक है। जिसके विरोध में आज नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। मौके पर बीरलाल, दलीप, नरेशपाल कांबोज, सुदेश, सुभाष कांबोज, विशाल अत्री, नैब सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed