{"_id":"665bbbea14a703fce40c6c84","slug":"state-executive-of-physical-teachers-association-formed-yamuna-nagar-news-c-245-1-kht1002-116506-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखौली अड्डा में शनिवार को शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक हुई। प्रधान विजेंद्र बेरवाल सभी अतिथियों का कैथल पहुंचने पर स्वागत किया। बैठक का उद्देश्य राज्य कार्यकारिणी का गठन करना था। इस दौरान सभी जिलों से जिला प्रधानों और सचिवों ने भाग लिया।
मुख्य सलाहकार में पूर्व प्रधान राजेश ढांडा, सतबीर देशवाल और वीरेंद्र घणघस ने भाग लिया। एईओ सिरसा अनिल कुमार, भूप सिंह सिरसा, आमंत्रित सदस्य में सभी जिलों के एईओ और एईईओ, जिला प्रधान और सचिव ने भाग लिया। सभी की राय लेकर राज्य कार्यकारिणी बनाई गई, जिसमें महासचिव जसबीर सिंह पीटीआई कुरुक्षेत्र और कोषाध्यक्ष राम मेहर जींद को बनाया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ उप प्रधान वीरेंद्र घनघस भिवानी, ओम प्रकाश डीपीई पंचकुला और इंद्रजीत सिरसा बनाए गए। उप प्रधान सतबीर सिंह पलवल, देवेंद्र डीपीई झज्जर, जोगिंदर पोकर पानीपत, कुलदीप मालिक हिसार, हरवीर सिंह फरीदाबाद, हरेंद्र ढाका रोहतक, अशोक कुमार दादरी और जगदीश भावड़ पीटीआई सोनीपत को बनाया गया।
विज्ञापन
संगठन सचिव दीपक कौशिक अंबाला, जितेंद्र खत्री सोनीपत, सोमदत्त शर्मा भिवानी, सुभाष सोनी महेंद्रगढ़, विशाल गौड़ गुरुग्राम और विनोद भादू पीटीआई फतेहाबाद बनाए गए। सह सचिव के पद पर राकेश सिवाच डीपीई रोहतक और रविंद्र हुडा रेवाड़ी प्रेस सचिव संदीप कुमार डीपीई कैथल को नियुक्त किया गया। ऑडिटर के पद पर प्रमोद कुमार करनाल, राजकुमार पीटीआई रेवाड़ी को नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त अनिल कुमार पीटीआई चरखी दादरी, जोगिंदर सिंह डीपीई बरोट, बालिंद्र सिंह डीपीई यमुनानगर, सुरेश खटकड़ पीटीआई जींद, सुशील पीटीआई जींद, राकेश नरवाल पीटीआई रोहतक, ओंकार सिंह अंबाला, जोगिंदर डीपीई हिसार, नितिन सभरवाल पीटीआई अंबाला, पृथ्वी राज सिंह फतेहाबाद विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।