{"_id":"6a611696f13a935551073eb1","slug":"ss-school-girls-first-in-volleyball-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159979-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल में एसएस स्कूल की छात्राएं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल में एसएस स्कूल की छात्राएं प्रथम
Thu, 23 Jul 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाती प्रतिभागी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। एसएस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल और कबड्डी में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की अंडर-17 लड़कियों की वॉलीबॉल टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 और अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल की टीमों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह राठी ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बीईओ ने विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. योगिता भाटिया को ब्लॉक सेक्रेटरी की उपाधि से सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ. भाटिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।