फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sports nurseries will start for players from next month

Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों के लिए अगले माह से शुरू होंगी खेल नर्सरियां

Sat, 22 Mar 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sports nurseries will start for players from next month
यमुनानगर। परीक्षाओं के चलते दो माह बंद रहीं खेल नर्सरियां अगले माह से शुरू हो रही हैं। खेल विभाग ने सरकारी कोचों की नर्सरियों के खिलाड़ी चयनित करने के लिए ट्रायल शेड्यूल जारी कर दिया गया है, वहीं संस्थानों से उनके यहां खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सरकारी कोचों की नर्सरियां एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगी, वहीं कई अन्य संस्थानों में भी अगले माह में नर्सरियां शुरू होने की संभावना है। इससे खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ डाइट खर्च मिल सकेगा।
विज्ञापन

-------------
सरकारी नर्सरियों के खिलाड़ियों का ट्रायल शेड्यूल
जिले में मौजूदा समय में सरकारी स्तर पर 11 खेल कोच हैं। इनमें कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी, मुक्केबाजी, जूडो, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, लॉन टेनिस व खो-खो खेल शामिल है। इनमें कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी खेलों की नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 24 मार्च को दोपहर तीन बजे तेजली खेल परिसर में होंगे। बैडमिंटन खेल नर्सरी के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 24 मार्च को सुबह नौ बजे होंगे। कबड्डी, मुक्केबाजी, जूडो, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, लॉन टेनिस व खो-खो खेलों की नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 25 मार्च को दोपहर तीन बजे होंगे। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ हरियाणा का रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र लाना होगा।
विज्ञापन

-------------
संस्थानों में नर्सरियां शुरू करने को 31 तक आवेदन
सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों और पंचायत व निजी खेल संस्थानों में खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए भी खेल विभाग ने आवेदन मांग लिए हैं। इसमें इच्छुक संस्थान को विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हरियाणा स्पोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन की तिथि पहले 15 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। गत वर्ष संस्थानों में कुल 33 खेल नर्सरियां शुरू हुई थीं, जिनमें कुश्ती की सात, एथलेटिक्स की छह, फुटबॉल की चार, वॉलीबॉल की चार, बास्केटबॉल की तीन, हॉकी की तीन, शूटिंग की दो और नेटबॉल, बॉक्सिंग, तलवारबाजी व स्वीमिंग की एक-एक नर्सरियां थीं। हर नर्सरी में ट्रायल से अधिकतम 25 खिलाड़ी चयनित होते हैं। इनमें चयानित 8-14 आयु वर्ग को 1500 और 15-19 आयु वर्ग वालों को 2000 रुपये डाइट खर्च विभाग की ओर से प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान रहता है, बशर्ते उपस्थित पूरी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed