फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sports is a means of promoting brotherhood: Dr. Sanjeev

खेलकूद भाईचारे को बढ़ावा देने का जरिया : डॉ. संजीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sports is a means of promoting brotherhood: Dr. Sanjeev
छछरौली के राजकीय कॉलेज में शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ। संस्थान - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार फिट इंडिया मिशन के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन वर्चुअल सभा हुई। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार की अगुवाई व डॉ. बलविंद्र ढांडा के नेतृत्व में स्टाफ व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
डॉ. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के माध्यम से शांतिपूर्ण व समावेशी समाज का निर्माण करना है। इसकी थीम हमें संदेश देती है कि खेल सिर्फ जीत या हार का माध्यम नहीं, बल्कि भाईचारे, सहयोग व समानता को बढ़ावा देने का जरिया हैं। डॉ. बलविंदर ढांडा ने कहा कि भारत 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है, ताकि खेल जगत के दिग्गजों का सम्मान किया जा सके।
विज्ञापन

साथ ही शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा दिया जा सके। कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए खेलों व फिटनेस के माध्यम से उत्कृष्टता, साहस, मित्रता, सम्मान, संकल्प, प्रेरणा व समानता जैसे मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दिनेश व प्रो. अमरप्रीत का योगदान रहा। मौके पर प्रो. अशोक बंसल, डॉ. ललित कुमार, डॉ. रेनू बाला, प्रो. मंजू दहिया, डॉ. मुकुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed