{"_id":"67f966e2608ab1b2090898f9","slug":"spg-took-over-the-front-checked-the-security-arrangements-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136024-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एसपीजी ने संभाला मोर्चा, जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एसपीजी ने संभाला मोर्चा, जांची सुरक्षा व्यवस्था
Sat, 12 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को कैल गांव में होने वाली रैली से तीन दिन पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने मोर्चा संभाल लिया है। एसपीजी के डीआईजी के नेतृत्व में शुक्रवार के 20 कमांडो कैल पहुंचे। वहां डीआईजी, डीसी यमुनानगर पार्थ गुप्ता, एसपी यमुनानगर राजीव देसवाल समेत अन्य अधिकारियों और एसपीजी कमांडो के साथ बैठक हुई।
इस दौरान एसपीजी को प्रधानमंत्री के सभास्थल की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कमांडों ने सभास्थल का निरीक्षण करते हुए मोर्चा संभाल लिया। कार्यक्रम के लिए करीब 170 एकड़ जगह का अस्थायी तौर पर अधिग्रहण किया गया है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 40 एकड़ पर होगा। जिसमें 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पीएम की सुरक्षा को लेकर जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार को एसपीजी के सुरक्षा अधिकारी ने मंच स्थल एवं हेलीपैड की बारीकी से जांच की। प्रधानमंत्री के मानक के अनुसार जमीन और आकाश पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर रहेगी। जनसभा के लिए सभास्थल का मंच सज-धज कर तैयार हो रहा है। कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया जाना है। इनमें से एक हजार से ज्यादा जवान कैल में तैनात किए जा चुके हैं। बाकी के जवान शनिवार को सभास्थल पर पहुंच जाएंगे। दोपहर बाद एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार, आईजीपी अंबाला रेंज सिबास कविराज ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए एसपी व डीएसपी के साथ बैठक की।