{"_id":"64458f3a73dc8d780d05dec4","slug":"speeding-machine-on-road-will-consume-half-a-crore-annually-yamuna-nagar-news-c-18-1-99712-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्पीपिंग मशीन ऑन रोड, सालाना खपाएगी आधा करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्पीपिंग मशीन ऑन रोड, सालाना खपाएगी आधा करोड़
विज्ञापन
गोबिंदपुरी रोड पर चलती रोड स्वीपिंग मशीन।
यमुनानगर। जिस रोड स्वीपिंग मशीन के इस्तेमाल पर सदन में पार्षद लगातार विरोध दर्ज करवा चुके हैं, उसी पर अफसर चालू वित्त वर्ष में 60 लाख खर्च की तैयारी में हैं। जबकि पौन दो साल पहले सदन बैठक में मशीन के किराये को नगर निगम पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बताकर वापस निदेशालय भेजने का प्रस्ताव पास हो चुका है।
इस तरह वार्ड पार्षदों का विरोध व मशीन वापसी के प्रस्ताव पर कार्रवाई मशीन के शोर में दबी रह गई है। बता दें कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के चालू वित्त वर्ष (2023-24) के बजट में अफसरों ने रोड स्वीपिंग मशीन के संचालन व रखरखाव पर 60 लाख रुपये खर्च का लक्ष्य रखा है। ये देख वार्ड पार्षद एतराज जता रहे हैं। विरोध में इनेलो व कांग्रेसी पार्षद निकाय मंत्री से मशीन को वापस निदेशालय भेजने की मांग करने की तैयारी में है।
चार साल पहले आई थी दो, एक मशीन गई वापस-
वर्ष-2019 में माउंटेड वैक्यूम नाम से दो स्वीपिंग मशीनें यूएलबी से नगर निगम स्टोर में आईं थी। इसमें एक मशीन से 18 मई 2019 को शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रायल हुआ, जबकि एक मशीन गैर जरूरी देख वापस भेज दी गई। शेष एक मशीन को मुख्य मार्ग पर सफाई के लिए लगाया गया। पहले नगर निगम फिर नाइट स्वीपिंग का टेंडर लेने वाली एजेंसियों ने मशीन इस्तेमाल की। फिर नाइट स्वीपिंग का टेंडर खत्म होने पर दोबारा मशीन को नगर निगम स्तर पर चलाया जा रहा है, पर मशीन के काम से वार्डों के पार्षद संतुष्ट नहीं हैं। जिन्होंने 30 जून 2021 की सदन बैठक में मशीन के किराये को नगर निगम पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बताकर निदेशालय वापस भेजने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी। इसके पौन दो साल बाद भी मशीन वापस नहीं भेजी गई जबकि अब भी मुख्य सड़कों पर सफाई में लगी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
हर माह मशीन पर खप रहे 4.50 लाख, सड़कें तब भी साफ नहीं
कांग्रेस से वार्ड-3 से पार्षद हरमीन कोहली, 4 से देवेंद्र सिंह, 5 से विनय कांबोज और इनेलो से वार्ड-7 से पार्षद पार्षद रामआसरा भारद्वाज, वार्ड-8 से विनोद मरवाह ने कहा कि यह स्वीपिंग मशीन सफेद हाथी साबित हो रही है। क्योंकि मशीन के जिम्मे शहर के मुख्य मार्गों की सफाई ही है, वह भी साफ नहीं नजर आते। मशीन डिवाइडर से लगते किनारे ही साफ करती दिखती है जबकि सड़क के अन्य हिस्से में कभी सफाई करती नहीं नजर आई। मशीन पर जनता के टैक्स से जुटाए सरकारी खजाने से हर माह करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। इतने खर्च पर भी बेहतर परिणाम न मिलना चिंताजनक है, इसलिए इसे निदेशालय वापस भेजने की मांग है, जिसका प्रस्ताव पौ दो साल पहले सदन में पास हो चुका है। यही मांग निकाय मंत्री से करेंगे।
वर्जन-
नाइट स्वीपिंग मशीन को लेकर पार्षदों का कोई सुझाव या मांग है तो वह बता सकते हैं। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।