फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Special cleanliness drive conducted in New Hamida Colony

Yamuna Nagar News: न्यू हमीदा कॉलोनी में चलाया विशेष सफाई अभियान

Sun, 27 Sep 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive conducted in New Hamida Colony
न्यू हमीदा कॉलोनी में सफाई करते पार्षद, निगम कर्मी व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम ने वार्ड नंबर-15 की न्यू हमीदा कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान का शुभारंभ मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, वार्ड पार्षद मनु कृष्ण सिंगला एवं स्नेह सेवा ट्रस्ट की संस्थापक ममता सेन ने झाड़ू लगाकर किया।
अभियान के दौरान कॉलोनी की नालियों की सफाई करवाई गई। सफाई के दौरान निकले कचरे को एकत्रित कर निस्तारण के लिए भेजा गया। नगर निगम कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थानों, गलियों और नालियों के आसपास सफाई कर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पार्षद मनु कृष्ण सिंगला ने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उनसे कचरा इधर-उधर न डालने और निर्धारित स्थान पर ही कचरा देने की अपील की गई। लोगों को अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। गोविंद शर्मा ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में जनभागीदारी बेहद जरूरी है। इस मौके पर सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह, एसबीएम टीम के विशेषज्ञ आकाश कुमार, दुर्गेश कुमार, गगन बेनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed