फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Special bus service on Shimla and Manali routes for the New Year

Yamuna Nagar News: नए साल पर शिमला व मनाली रूट पर विशेष बस सेवा

Sun, 14 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Special bus service on Shimla and Manali routes for the New Year
यमुनानगर डिपो पर खड़ी बसें और मौजूद यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नया साल मनाने के लिए युवा सहित अधिकांश लोग पहाड़ी क्षेत्रों का रूख कर रहे हैं। इसके चलते लोग इन दिनों शिमला, मनाली, कुल्लू इत्यादि की बसों के लिए रोडवेज अड्डे पर पूछताछ कर रहे हैं। परंतु यमुनानगर डिपो से शिमला के लिए मात्र दो ही बसें हैं। ऐसे में रोडवेज लोगों के रूझान के अनुरूप नए साल पर अतिरिक्त बस चलाने का विचार कर रहा है।
शिमला व मनाली के लिए अतिरिक्त बस चलने से लोगों को काफी फायदा होगा। अभी यमुनानगर से शिमला के लिए पूरे दिन में सीधी सिर्फ दो बसें हैं। वहीं, मनाली के लिए 24 घंटे में केवल एक ही बस है। वहीं, इन दिनों लोग नए साल पर पहाड़ी क्षेत्रों का भ्रमण करने की योजना बना रही है। इसमें शिमला, कुल्लू, मनाली लोगों की पहली पसंद में शामिल है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग इन क्षेत्रों की बसों के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि यमुनानगर से शिमला के लिए एक बस तड़के साढ़े पांच बजे निकलती है। वहीं, दूसरी बस सुबह साढ़े छह बजे निकली है। वहीं, मनाली के लिए सिर्फ बस है और यह यमुनानगर अड्डे से सुबह सात बजकर 15 मिनट पर रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के चलते इन रूट की बसों की मांग बढ़ी है। प्रतिदिन सात से आठ लोग शिमला, कुल्लू मनाली की बस की टाइमिंग जानने के लिए फोन कर और केंद्र पहुंचकर पूछताछ कर रहे हैं। ऐसे में रोडवेज ने नए साल के मौके को देखते हुए इन रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके अनुसार शिमला व मनाली के लिए एक अतिरिक्त बस चलाने की योजना है।

अभी दोनों रूट पर बसें हैं। नए साल पर शिमला, मनाली जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रोडवेज पहले से ही इसकी तैयारी रखेगा। यात्रियों को यमुनानगर व चंडीगढ़ से बस मुहैया करवाई जाएगी। यह यात्रियों की मांग पर निर्भर करता है। - संजय रावल, महाप्रबंधक रोडवेज यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed