फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Spark fell in the field due to short circuit, two and a half acres of wheat ashes due to fire

शॉर्ट सर्किट से चिंगारी खेत में गिरी, आग से ढाई एकड़ गेहूं राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Spark fell in the field due to short circuit, two and a half acres of wheat ashes due to fire
जठलाना। कई दिनों से चल रही तेज हवा के कारण आगजनी की घटनाएं बढ़ रही है। शनिवार को क्षेत्र के गांव भगवानपुर में बिजली की तारों के टकराने से उठी चिंगारी ने दो किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग की चपेट में आकर करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी। लोगों ने सूचना दमकल और पुलिस को दी। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर फकीरचंद की करीब ढाई एकड़ गेहूं व सतपाल सैनी के दो एकड़ में खड़े गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। किसान सतपाल ने बताया कि उसने व रतनगढ़ निवासी फकीर चंद ने जमीन ठेके पर ली हुई है। उन्होंने गेहूं बोई थी। सुबह फकीरचंद कंबाइन से गेहूं की कटाई करवा रहा था। इस दौरान खेत के बीच बिजली के अर्थ के तार टूटे पड़े थे, जो दिखाई नहीं दिए। कटाई करते तार कंबाइन में उलझने से बिजली का पोल हिला और खेत से गुजर रही 11 हजार वोल्ट के तार टकराने से शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे गिरनी चिंगारियों से फसल में आग लग गई। इस दौरान कंबाइन आग की चपेट में आने से बच गई। किसानों ने कहा कि आग से उनकी मेहनत राख हो गई है। उन्होंने सरकार से मुआवजे व राहत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed