{"_id":"69cd8e734380bd1a1e07521f","slug":"sp-formed-a-joint-investigation-committee-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153725-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संतमत और गुरमत की शिक्षाओं की दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संतमत और गुरमत की शिक्षाओं की दी प्रस्तुति
Thu, 02 Apr 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित करता स्टाफ। संस्थान
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में पंजाबी व हिंदी विभाग की ओर से गुरु साहिबान और संतों की शिक्षाओं व साहित्यिक योगदान पर आधारित कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और परियोजना कार्य के माध्यम से संतमत और गुरमत की शिक्षाओं की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में पुस्तकालय की पुस्तकों का उपयोग कर अपने प्रोजेक्ट प्रभावशाली ढंग से तैयार किए।
इस दौरान डॉ. रेनू बाला, प्रो. विकेश बाला और प्रो. मंजु दहिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजीव शर्मा, प्रिया, सुनीता जांगड़ा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद