फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Soon auto drivers will be seen walking on the road with uniforms and badges

जल्द ही ऑटो चालक वर्दी व बैज के साथ सड़क पर चलते आएंगे नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Soon auto drivers will be seen walking on the road with uniforms and badges
शहर में अब ऑटो चालक भी मेट्रो सिटी की तरह वर्दी और बैज के साथ चलेंगे। इसके लिए जिले के सभी पांच हजार ऑटो चालकों का एसोसिएशन के तहत पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए ऑटो चालकों का कंप्यूटराइड डाटा रखा जाएगा। जिसमें गाड़ी का नंबर, चालक का नाम, पता, उम्र सहित कब से ऑटो चलाता है की पूरी जानकारी रखी जाएगी। इसके लिए ऑटो एसोसिएशन रजिस्ट्रर्ड करवाई गई है। एसोसिएशन ने शनिवार को बस स्टैंड के पास स्थित ट्रैफिक पार्क में सारथी एकता एवं शक्ति दिवस कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें मुख्यातिथि शिक्षामंत्री कंवरपाल रहे। जबकि वशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान रहे। कार्यक्रम में डीएवी गर्ल्ज कॉलेज की डॉ. विभा गुप्ता, डीएसपी देसराज सहित अन्य भी अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री ने ऑटो चालकों के लिए मेरी पहचान मेरा गौरव कार्ड लॉन्च किया। इस दौरान यमुनानगर-जगाधरी ऑटोरिक्शा-ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्ट्रर्ड करवाई गई। शिक्षामंत्री ने एसोसिएशन को दो लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में ट्विनसिटी के करीब सात ऑटो चालकों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में डीएवी गर्ल्ज कॉलेज से रोड सेफ्टी क्लब की छात्राओं व न्यू हैप्पी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की पालना का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सड़क पर नियमों की अनदेखी अपनी जान पर तो भारी पड़ती ही है। साथ ही यह लापरवाही उनके परिवार को भी ताउम्र भुगतनी पड़ती है। इसलिए सदैव यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मानित करने से की गई। एसोसिएशन में संरक्षक बने रोड सेफ्टी कॉउंसिल के प्रदेश सदस्य सुशील आर्य ने बताया कि मेरी पहचान मेरा गौरव के तहत जिले के सभी ऑटो व चालकों का डाटा रखा जा रहा है। वहीं अब ऑटो चालकों की वर्दी व बैज लगेंगे। इस दौरान डॉ. विश्व प्रभा, लक्ष्य बिंद्रा, एसोसिएशन जिला प्रधान रमेश कुमार मंगा, उपप्रधान धर्मेंद्र, सचिव राजू व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed