फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sonia Gandhi is first in wearing sari, Rihanna is first in playing marbles

Yamuna Nagar News: साड़ी पहनने में सोनिया, गिट्टे खेलने में रिहाना प्रथम

Wed, 26 Feb 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi is first in wearing sari, Rihanna is first in playing marbles
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

साढौरा। हरिचंद गीता विद्या मंदिर शिशु वाटिका में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक पढ़ने वाले बच्चों की माताओं के लिए मातृ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साड़ी पहनने की प्रतियोगिता में सोनिया ने पहला, नीतू ने दूसरा तथा रिंकी ने तीसरा स्थान पाया। गिट्टे खेलने में रिहाना पहले, रमनदीप दूसरे तथा अंजलि तीसरे स्थान पर रही।
लड्डू-बोतल खेल में सीमा ने बाजी मारी। टंगट्विस्टर में रिंका ने पहला, कोमल ने दूसरा तथा विनीता ने तीसरा स्थान पाया। अभिनय द्वारा मुहावरे बताना में रणदीप ने पहला, अमन शर्मा ने दूसरा और पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। फल पहचानने में जीजाबाई हाऊस ने पहला और रुद्रंबा हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में बिंदु ने पहला, प्रीति ने दूसरा तथा सपना ने तीसरा स्थान पाया। फ्लेक्स पर चलने में निशा पहले और नीलम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

बगैर हाथ लगाए जलेबी खाने में रितु ने पहला, कनिका ने दूसरा और सीमा ने तीसरा स्थान पाया। म्यूजिकल चेयर में पहले स्थान पर विनीता व दूसरे स्थान पर अंजलि रही। कुरुक्षेत्र की हिंदू शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष चेतराम ने शुभारंभ किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में माताओं की भूमिका बारे बताया। प्रधानाचार्य प्रेमचंद ने कहा कि माता ही शिशु की सबसे पहले शिक्षिका होती है। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अत्री, प्रबंधक मुकेश गर्ग, उपाध्यक्ष धर्मपाल सैनी,अलका अरोड़ा, सुरेन्द्र, सुभाष, किरण जैन, रुचिका गोयल, नीलम कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed