फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Son kills mother for not giving him money for drugs, father is in critical condition

Yamuna Nagar News: नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां को मार डाला, पिता गंभीर

Mon, 05 Aug 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Son kills mother for not giving him money for drugs, father is in critical condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जयरामपुर गांव में नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने अपने माता-पिता पर सरिये से हमला कर दिया। सिर में सरिये लगने से आरोपी युवक की 55 वर्षीय मांमीता देवी की मौत हो गई। उसके पिता प्रभू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी बेटे जोनी पर हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका के बड़े बेटे दिनेश ने बताया कि उसका भाई जोनी नशा करता है। वह शराब, भांग व अन्य नशे का आदी है। जब उसके पास रुपये नहीं होते तो वह माता-पिता के साथ मारपीट करता और रुपये छीनकर ले जाता। शनिवार की रात को उसका भाई जोनी घर पर आया और मां मीता देवी व पिता प्रभू राम से रुपये मांगने लगा। मां ने उसे नशे के लिए रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस पर वह उनसे गाली गलौज करने लगा और उसने सरिया उठाकर मां पर हमला कर दिया। उसने मां के सिर में सरिये से कई वार किए। बीच बचाव में आए उसके पिता के सिर में भी सरिये से वार किए। सिर में सरिया लगने से उसकी मां बेहोश हो गई। पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और आरोपी से माता-पिता को छुड़ाया। वह अन्य लोगों के साथ मिलकर माता-पिता को अस्पताल लेकर गया। वहां इलाज के दौरान मां मीता की मौत हो गई। वहीं पिता प्रभू राम की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पांच माह पहले मां की तोड़ी थी बाजू
दिनेश ने बताया कि भाई जोनी ने पांच माह पहले भी मां को पीटा था। इससे मां की बाजू टूट गई थी। हालांकि उस समय पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी। आरोपी ने रिश्तेदारों के सामने माफी मांग ली थी और आगे से ऐसी हरकत न करने की बात कही थी। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और रुपये मांग कर माता-पिता को परेशान करता था।


पोस्टमार्टम कराकर मृतका मीता देवी का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी बेटे जोनी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जसबीर सिंह, थाना प्रभारी बूड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed