फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Son-in-law along with father arrested for murder of father-in-law

Yamuna Nagar News: ससुर की हत्या के आरोप में पिता संग दामाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law along with father arrested for murder of father-in-law
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटी के झगड़े का समझौता कराने आए जींद के 67 वर्षीय ओम प्रकाश के साथ मारपीट के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई थी। ओम प्रकाश की हत्या के आरोप में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने रविवार काे उनके दामाद जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी निवासी श्रीकांत गुप्ता व समधी विनय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कई अन्य पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं अन्य लोगों की मामले में संलिप्तता की छानबीन की जा रही है। थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जींद की सुनार मार्किट निवासी ओम प्रकाश की बेटी सरिता की शादी जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी में श्रीकांत गुप्ता से करीब छह साल पहले हुई थी। सरिता ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार उसे घर से बाहर निकाल दिया गया था। उसने गत वर्ष महिला थाना जींद में भी ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बाद में ससुराल वाले उनसे समझौता करने के लिए तैयार हो गए थे। इसके तहत व उसके बच्चों को प्रॉपर्टी में हिस्सा व हर महीने खर्च देने की बात कहने लगे। इसका समझौता कराने के लिए ओम प्रकाश अन्य परिजनों के साथ वीरवार को यमुनानगर में आए थे। सरिता ने आरोप लगाया कि जब सभी मिलकर बातचीत कर रहे थे तो उसके पति, ससुर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पिता ओम प्रकाश के साथ मारपीट की। जिससे उनकी आंत फट गई। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया था। वहीं पुलिस ने इस केस में कार्रवाई पति, सास-ससुर समेत सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed