{"_id":"66b29fea07278d702f07b594","slug":"son-accused-of-killing-his-mother-recovered-iron-rods-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123321-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मां की हत्या के आरोपी बेटे ने बरामद कराया सरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मां की हत्या के आरोपी बेटे ने बरामद कराया सरिया
Wed, 07 Aug 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बूड़िया (यमुना नगर)। जयरामपुर गांव में मां की हत्या करने के आरोपी बेटे जोनी से रिमांड के दौरान बूड़िया पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार सरिया बरामद कर लिया है। पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर उसे मंगलवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने नशे के लिए रुपये न देने पर अपने माता-पिता पर सरिये से हमला करने की बात कबूली है। आरोपी का कहना है कि वह मां को जान से मारना नहीं चाहता था, लेकिन नशे में उससे सरिये के कई वार हो गए, जिससे उसकी मां की मौत हो गई। वहीं पिता प्रभु राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
जयरामपुर निवासी दिनेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसका भाई जोनी शराब व भांग का नशा करता है। जब उसके पास रुपये नहीं होते तो वह माता व पिता के साथ मारपीट करता और रुपये छीनकर ले जाता। शनिवार की रात को उसका भाई जोनी घर पर आया। उस समय उसकी मां मीता देवी व पिता प्रभु राम खाना खा रहे थे। आरोपी उनसे रुपये मांगने लगा। मां ने नशे के लिए रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर वह उनसे गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसने सरिया उठाकर मां पर हमला कर दिया। उस पर सरिये से कई वार मां के सिर में किए। बीच बचाव में आए पिता पर भी सरिये से वार किए। सिर में सरिया लगने से उसकी मां बेहोश हो गई। पिता भी घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और आरोपी से उसके माता व पिता को छुड़ाया। दोनों घायलों को अस्पताल में लेकर गए थे। वहां इलाज के दौरान मीता की मौत हो गई थी।