फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Some rejected and some appreciated the budget

कुछ ने नकारा तो कुछ ने बजट की सराहना की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Some rejected and some appreciated the budget
केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को पेश किए बजट को लेकर छछरौली क्षेत्र के लोगों ने बजट के बारे में अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें अधिकतर लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को नकारा है जबकि कुछ लोगों ने बजट की सराहना भी की है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला उप प्रधान जाकिर हुसैन गनौली का कहना है कि सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में दावा किया गया कि 48000 करोड़ पीएम आवास योजना में आवंटित किए गए हैं, जबकि धरातल पर सच्चाई इससे अलग है। प्रदेश में लाखों परिवार अभी ऐसे हैं जिनको पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। मध्यम वर्ग को उम्मीद थी कि जीएसटी कम होगी पर जीएसटी कम नहीं की गई।
विज्ञापन

आकाश बत्रा का कहना है कि खेल विभाग के बजट को बढ़ाने की बजाय घटा दिया है, जबकि बजट बढ़ाना चाहिए था ताकि खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सके। इसके अलावा टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। पब्लिक को टैक्स स्लैब में बदलाव करने की पूरी उम्मीद थी। इस सरकार द्वारा पेश किया गया बजट पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर शेरपुर का कहना है कि सरकार ने जारी किए गए बजट में किसान मजदूर को बिल्कुल खाली रखा है। किसानों के लिए कोई खास पैकेज नहीं दिया गया, जबकि देश की रीढ कहे जाने वाले किसान व मजदूर को बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं। सरकार द्वारा पेश किए गए बजट ने प्रत्येक वर्ग को निराश किया है।

छछरौली ठेकेदार एसोसिएशन प्रधान कर्म सिंह नरवाल के मुताबिक जनता भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना कर रही हैं। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 48000 करोड़ आवंटित किए गए हैं। किसानों के लिए 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपए भी आवंटित किए गए। इसके साथ रोजाना जरूरत की चीजों पर टैक्स कम किया गया है जिसे आम आदमी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed