{"_id":"66d65efc51f2f9bff1051a44","slug":"som-river-water-entered-the-houses-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-124761-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घरों में घुसा सोम नदी का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घरों में घुसा सोम नदी का पानी
Tue, 03 Sep 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर (यमुनानगर)। भारी बारिश से सोमनदी में उफान आने से जहां फसलें जलमग्न हो गईं। वहीं कई घरों में पानी घुस गया। इससे घरों में रखा सामान खराब हो गया। दिन भर ग्रामीण पानी से अपने सामान का बचाव करते नजर आए। वहीं, सड़कों व गलियों में पानी भरने से लोग घरों में कैद होकर रह गए।
बीती रात क्षेत्र में भारी बारिश से सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। वहीं दर्जनों घरों में पानी घुस गया। कई जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए, सड़कें बह गई। पानी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। कस्बे के गांव खिलांवाला, आमवाली, खिजरी, बागपत बनियावाला, भंगेड़ा, भंगेड़ी, मुजाफ्त खुर्द गांव में बारिश का पानी आने से फसलें डूब गई। बहाव ज्यादा होने से पानी खेतों के बाद गांवों में घुस गया।
गांव की गलियों, सड़कों से घरों तक पानी भर गया। ऐसे में सारा दिन लोग घरों से पानी निकालने की व्यवस्था में जुटे रहे। वहीं, पानी के बहाव के कारण खेतों में लगे पॉपुलर व अन्य पेड़ गिर गए। किसान खेतों में गिरे पेड़ उठाने में लगे रहे। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस बार बारिश कम हुई है, लेकिन यह सीजन की दूसरी बारिश है, जिसके चलते फसलें जलमग्न हो गई हैं। बारिश के पानी में से खेतों में लगे पेड़ गिर गए।