फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Solution Camp: Only eight complainants came in three days

समाधान शिविर : तीन दिन में आए सिर्फ आठ फरियादी

Fri, 25 Oct 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Solution Camp: Only eight complainants came in three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के जगाधरी कार्यालय में लग रहे समाधान शिविर के गत तीन दिन में सिर्फ आठ ही फरियादी आए। इनमें पहले दिन दो और दूसरे व तीसरे दिन तीन-तीन शिकायतें ही आई, जिन पर सुनवाई के बाद अधिकारी दूसरे फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे।
नगर निगम के यमुनानगर कार्यालय में लग रहे शिविर में तीन दिन में 93 शिकायतें आ गई हैं, जिसमें 40 शिकायतें तीसरे दिन गुरुवार को रहीं, जिनमें चार का मौके पर निपटारा हो गया, अन्य शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। जगाधरी में शिविर वार्ड एक से सात तक के लोगों के लिए है, जबकि यमुनानगर में शिविर वार्ड आठ से 22 तक के लोगों के लिए हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर के शिविर में वीरवार को आई 40 में से 29 शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को लेकर रही। इसके अलावा पांच परिवार पहचान पत्र, दो स्ट्रीट लाइट, एक पीएमएवाई व बाकी शिकायतें गली निर्माण, सफाई, अतिक्रमण व निगम संबंधित अन्य समस्याओं की रही। इसी तरह जगाधरी के शिविर में अतिक्रमण, नाली निर्माण व सफाई संबंधित शिकायतें पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि शिविर में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेकर जल्द उनका निवारण करें। उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने शहरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराने के लिए समाधान शिविर में शिकायत कर सकते हैं। वह अपनी समस्या की लिखित में शिकायत लेकर शिविर में आएं।

शिकायत देने के लिए आधार कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी व परिवार पहचान पत्र साथ लाएं। निगम कार्यालयों में समाधान शिविर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक एक माह तक जारी रहेगा। मौके पर एक्सईएन विकास धीमान, कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, एक्सईएन सुखविंदर सिंह, जेडटीओ अजय वालिया, एटीपी आशीष, सीएसआई सुनील दत्त, एमई दीपक सुखीजा, एमई कुलदीप यादव, एमई राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed