फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Soldier suspended for threatening to implicate a person in the case, orders for investigation of SHO

व्यक्ति को केस में फंसाने की धमकी देने पर सिपाही सस्पेंड, एसएचओ की जांच के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Soldier suspended for threatening to implicate a person in the case, orders for investigation of SHO
जठलाना। ट्रैक्टर ट्राली में सूखा चारा हरियाणा से यूपी ले जाने की सूचना देने पर शिकायतकर्ता को ही धमकाने के मामले में एसपी ने एक आरोपी सिपाही संतोष कुमार को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी रघुबीर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खुखनी निवासी अशोक कुमार गांव गुमथला में करनाल मार्ग पर एक दुकान चलाता है। 25 मई की रात को वह दुकान पर था। इस दौरान उसने देखा कि भूसे से लदी एक ट्राली सड़क पर दुकान के बाहर खड़ी हुई है, जो यूपी की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और थाना जठलाना को भी मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद थाने से संतोष कुमार और एक अन्य के साथ वहां पहुंचे और भूसे से लदी ट्राली को थाने ले आए। आरोप है कि अगले दिन सुबह थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने शिकायतकर्ता को थाने बुलाया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। फिर कुछ देर बाद थाना प्रभारी के ही सरकारी नंबर से शिकायतकर्ता के पास फोन आया कि रात 112 पर दी शिकायत में समझौता करो। इस पर उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे जब वह दुकान पर था तो फिर पुलिस कर्मचारी संतोष कुमार और एक अन्य व्यक्ति आया और समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर संतोष ने धमकी दी कि उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर जेल भिजवा देगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने कहा कि मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए थी, चूंकि यह सब उनकी जानकारी में और उनके कहने पर ही हुआ है। शिकायकर्ता के अनुसार अगर मामले में संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मामले की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज से करेंगे। इस संबंध में डीएसपी रजत गुलिया का कहना है कि उक्त मामले में आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही थाना प्रभारी के खिलाफ भी जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed