{"_id":"685457bd71d75807540ffc8c","slug":"solar-powered-cctv-will-be-used-for-monitoring-in-radaur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139623-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रादौर में सोलर से चलने वाले सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रादौर में सोलर से चलने वाले सीसीटीवी से होगी निगरानी
Fri, 20 Jun 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर व क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर रादौर पुलिस जल्द सड़कों पर सोलर से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। जिसकी शुरुआत स्थानीय पुलिस ने अलीपुरा पुलिस नाके से की है।
अलीपुरा पुलिस नाके पर सोलर से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि रादौर में सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस जल्द सोलर से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। शहर में त्रिवेणी चौक, मंडी चौक, बुबका चौक, बकाना चौक, जेएमआईटी चौक, नहर के पुल पर, पक्के घाट मार्ग, घेसपुर चुंगी चौक, गांव जुब्बल में एसके रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
इन कैमरों की मदद रादौर में आने जाने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। वहीं शहर में कहीं भी अपराध होने पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को जांच कार्यों में मदद मिलेगी। सीसीटीवी कैमरे थाना रादौर से अटैच होंगे। जिससे पुलिस थाने से ही सीसीटीवी की मदद से आने जाने वाले लोगों पर नजर रख सकेगी।