फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Soil erosion continues from the edge of the bridge

Yamuna Nagar News: पुल के किनारे से मिट्टी का कटाव जारी

Tue, 19 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Soil erosion continues from the edge of the bridge
रामपुर गेंदा में सोम पर बने पुल पर ​खिसकी मिट्टी व बंद किया गया रास्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। काठगढ़ व रामपुर गेंदा के बीच सोम नदी पर बने पुल के किनारे से मिट्टी का कटाव जारी है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पुल के पास बैरिकेड लगाए हैं। पुल से केवल हल्के वाहनों को ही आने जाने दिया गया।
काठगढ़ गांव निवासी रतन लाल ने बताया कि रामपुर गेंदा व काठगढ़ के बीच सोम नदी के पुल के साथ दीवारों का निर्माण होना था ताकि बाढ़ का पानी पुल को नुकसान न पहुंचा सके। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने 97 लाख 3469 रुपये का टेंडर लगाकर ठेकेदार को वर्क अलॉट किया था। आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया, जिस कारण सोम नदी में आए पानी से वह ढह गई।
विज्ञापन

इसे ठीक करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी। ठेकेदार ने थोड़ा बहुत काम करके इसे बीच में ही छोड़ दिया। पुल की दीवार पटरी के साथ नहीं जोड़ी गई। इसे लेकर उन्होंने डीसी, चंडीगढ़ में पीडब्ल्यूडी के कार्यालय व सीएम विंडो पर भी शिकायत दी थी, लेकिन किसी अधिकारी ने न तो कोई जांच की और ही कार्रवाई। शिकायत का क्या हुआ उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि इस बार भी पुल के साथ से मिट्टी पानी में बह गई। रतन लाल ने ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। वहीं स्थानीय ग्रामीण रिशीपाल का कहना है कि पुल के पास कुछ समय पहले अवैध खनन माफिया की ओर से अवैध खनन कार्य को अंजाम दिया गया था, जिसके कारण पुल के समीप दिक्कत आई है।
सोम नदी में केवल 600 क्यूसेक पानी
रविवार को पहाड़ी व मैदान क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के चलते सोम नदी में रिकार्ड 24100 क्यूसेक हजार से अधिक पानी का बहाव दर्ज किया गया। सोमवार सुबह हल्की बारिश के साथ मौसम साफ हो गया। सोमनदी में 600 क्यूसिक पानी का बहाव दर्ज किया गया।
पानी भरने से फसलें हो रहीं खराब, मुआवजा दें

गांव मलिकपुर, बनकट, काटरवाली, तिमहो, रूकाली के किसान नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विजय राणा, प्रदीप कुमार, संतराम शर्मा, मेम सिंह, पवन राणा, मांगे राम का कहना है कि सोम नदी नदी के उफान का पानी आसपास के गांव के दाे दर्जन से अधिक किसानों की 310 एकड़ गेहूं, गन्ने व पशुओं के चारे की फसल में भर गया। इससे फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। पानी निकासी को लेकर वह एसडीएम बिलासपुर व जिला मुख्यालय में भी गुहार लगा चुके है। किसानों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से खराब फसलों की तुरंत गिरदावरी करवा मुआवजे की मांग की है।

सोम नदी पर बने पुल के साथ मिट्टी में कटाव हुआ है। अब इसके साथ वायर करेट बनाई जाएगी जिसमें तार के जाल बनाकर अंदर बड़े पत्थरों को लगाया जाएगा ताकि पानी पुल के किनारों की तरफ सीधा प्रहार न करे। इसे पूरा करने में करीब एक सप्ताह का समय लग जाएगा। फिलहाल हल्के वाहनों को ही पुल से चलाया जा रहा है। - अनुराग जिंदल, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी साढौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed