फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Society should boycott drug smugglers, Yamunanagar

समाज नशा तस्करों का बहिष्कार करे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Society should boycott drug smugglers, Yamunanagar
पुलिस अधिकारियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक लेते पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल। संव? - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने शनिवार को थाना प्रभारियों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में स्पष्ट किया है कि हमें नशा रोकने के लिए खानापूर्ति नहीं बल्कि असल में काम करना है। धरातल पर काम करने में यकीन रखें। सिस्टम को बदलना है। ऐसा माहौल बनाना है कि समाज नशा तस्करों का बहिष्कार करना शुरू कर दे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा मुक्ति मुहिम से 16 एनजीओ व शहर के समाजसेवियों के साथ-साथ डॉक्टर्स भी जुड़े हैं। मुहिम से जुड़ी जब भी बैठक होती है तब हमें पीड़ित के परिवार से बहुत से खुलासों का पता चलता है। अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि नशा कितना गंभीर हो गया है। इसे रोकने के लिए दिल से काम करें।
विज्ञापन

शुरुआत खुद से करें फिर देखिए समाज कैसे दिल से साथ देता है। अधीक्षक ने सख्त लहजे में कहा कि नशा नहीं बिकना चाहिए। यदि नशा बिका तो उसके लिए संबंधित थाना या चौंकी इंचार्ज जिम्मेवार होगा। उस पर भी कार्रवाई तय समझें। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक रादौर रजत गुलिया ने बताया कि उन्होंने कस्बे में एक कमेटी का गठन किया है। नशा रोगियों की पहचान व तस्करों पर यह कमेटी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गोयल ने बताया कि एनजीओ व पुलिस कर्मचारियों की मदद से सहारनपुर के शाहजहांपुर से तीन नशा रोगियों को नशा मुक्ति केंद्र से रेस्क्यू करवाया गया है। बातचीत में सामने आया कि केंद्र में इन्हें मानसिक, शारीरिक पीड़ा के साथ-साथ खाना भी नहीं मिलता था। अब सिविल अस्पताल में इनका इलाज भी शुरू कर दिया है।

नशा कर रहे पांच हजार लोगों की हुई पहचान : आर्य
बैठक में नशा अभियान के जिला संयोजक अधिवक्ता सुशील आर्य ने कहा कि अभी तक करीब 5 हजार लोगों की पहचान हुई है जो नशा कर रहे हैं। हमें इन सबके लिए गंभीरता से काम करना है। इनके साथ इनके परिवार जुड़े हैं। यह परिवार न बिखरें, इस दायित्व को समझते हुए हमने काम करना है। बैठक में चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी, अपराध यूनिट, उप पुलिस अधीक्षक राजिंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, उप पुलिस अधीक्षक रजत गुलिया ने भी नशा मुक्ति को लेकर अपने विचार रखे। इस मौके पर एनजीओ से शशि गुप्ता, शालू चौहान, रोहित, आमिर अल्वी, मुरसलीन खान, स्नेहलता, अनुराधा, अश्विनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed