फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Smugglers jailed, red sand boa snake released in Bansantor forest

Yamuna Nagar News: तस्करों को जेल, बनसंतोर जंगल में छोड़ा रेड सैंड बोआ सांप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Smugglers jailed, red sand boa snake released in Bansantor forest
वन्य जीव प्राणी विभाग जिला इंस्पेक्टर जयविन्दर नेहरा।
छछरौली (यमुनानगर)। करोड़ों रुपये की कीमत वाले रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप की तस्करी के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को वन्य जीव प्राणी विभाग ने कुरुक्षेत्र पर्यावरण कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल में भेज दिया गया है। जबकि सांप को विभाग ने बनसंतौर के जंगलों में छोड़ दिया गया है। उधर मामला तस्करी से जुड़ा होने के कारण विभाग ने आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताए मुजफ्फरनगर में घरों के पत्ताें पर जाकर जांच की, किंतु कर्मचारियों को कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं अब विभागीय टीम अंतरराष्ट्रीय तस्कर मुर्सलीन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है मुर्सलीन पिछले कई दिनों से इस कार्य में एक्टिव है और उसी के इशारे पर ही चौथा आरोपी राम सिंह काम करता आया है। इतना ही नहीं वन्य जीव प्राणी विभाग ने यूपी के अलावा तस्करी का सरगना मुर्सलीन को पकड़ने के लिए यमुनानगर के कांसापुर में भी दबिश दी है, लेकिन यहां उसके घर पर टीम को ताले लटके मिले। इस गिरोह के तार कहां -कहां जुड़े हुए हैं। इसकी जानकारी के लिए सभी आरोपियों की काॅल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


इस तरह से धरे गए थे चारों आरोपी
उल्लेखनीय है वन्य जीव प्राणी और छछरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक दुर्लभ जाति के सांप की तरस्करी करते हैं। जो छछरौली के त्रिकोणी चौक से होकर गुजरेंगे। कई दिन से इनका सौदा चल रहा था शुक्रवार को यह लोग सांप के साथ छछरौली इलाके में सौदा तय करने पहुंचेंगे। यह सूचना मिलते ही चौक पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही यूपी नंबर की कार आई तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। कार रुकने के बाद आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होते ही पुलिस ने रोककर कार को चेक किया गया। जिसमें चार व्यक्ति बैठे हुए थे और उनके कब्जे से एक दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद हुआ था। तब आरोपियों की पहचान साढौरा के पीरबोली गांव राम सिंह, मुजफ्फरनगर निवासी लाखन, कुलदीप शर्मा व मोहित के तौर पर हुई थी। तस्करों के कब्जे से रेड सेंड बोआ प्रजाति का सांप भी पकड़ा था। जिसकी कीमत मार्केट में करोड़ों रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों आरोपियों को पर्यावरण कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सभी चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। विभाग ने दो टीमें बनाकर दबिश दे रहा है। यूपी में आरोपियों के घरों पर जाकर भी पूछताछ की है। अब टीम अंतरराष्ट्रीय सरगना मुर्सलीन को दबोचने के लिए टीमें लगाई गई है।
-जयवेंद्र नेहरा, निरीक्षक, वन्य जीव प्राणी विभाग।

वन्य जीव प्राणी विभाग जिला इंस्पेक्टर जयविन्दर नेहरा।

वन्य जीव प्राणी विभाग जिला इंस्पेक्टर जयविन्दर नेहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed