{"_id":"671a989f55f983b91402f024","slug":"smugglers-cut-khair-trees-from-sultanpur-forest-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127458-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तस्करों ने सुल्तानपुर के जंगल से काटे खैर के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तस्करों ने सुल्तानपुर के जंगल से काटे खैर के पेड़
Fri, 25 Oct 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शिवालिक जंगल में खैर की तस्करी कम होने का नाम नहीं ले रही है। साढौरा रेंज के रणजीतपुर स्थित सुल्तानपुर के जंगल से तस्कर आधा दर्जन से अधिक पेड़ काट कर ले गए। हैरत की बात तो यह है कि विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। उधर, डीएफओ का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
मामला साढौरा रेंज के सुल्तानपुर गांव का है। बताया जा रहा है क्षेत्र में खैर का बेशकीमती जंगल है। जहां पर काफी समय से खैर तस्कर सक्रिय है। तस्कर खैर व अन्य प्रजातियों के पेड़ को चोरी से काटकर बेचते हैं। हाल ही में तस्करों ने सुल्तानपुर गांव से खैर के आधा दर्जन पेड़ काटकर ले गए हैं।
इससे पहले भी दर्जनों पेड़ काटकर ले गए थे। लेकिन, वन विभाग के अधिकारियों का इस पर कोई ध्यान नहीं है। इस मामले की जानकारी डीएफओ को दी गई तो उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। जहां से खैर के पेड़ काटे गए हैं वहां से पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर है।
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल के अंदर रखवाली के लिए फूस की छान भी बना रखी है। जहां पर वन कर्मचारी व रखवाले गश्त व निगरानी के लिए बैठते हैं। उसके बाद भी जंगल से खैर के पेड़ कट गए। डीएफओ विरेंद्र गिल ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।