फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six people died after drinking poisonous liquor, two seriously

Yamuna Nagar News: जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत, दो गंभीर

Thu, 09 Nov 2023 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Nov 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Six people died after drinking poisonous liquor, two seriously
यमुनानगर। जहरीली शराब के सेवन से छह लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मरने वाले लोगों में मंडेबरी गांव के चार और साथ लगते पंजेटो का माजरा गांव के दो लोग शामिल हैं। अभी दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शराब जहरीली थी या नहीं, इसकी पुष्टि एक मृतक जिसका अभी संस्कार नहीं हुआ है, उसकी बिसरा रिपोर्ट आने पर की जाएगी।
विज्ञापन

तबीयत खराब होने से पहले सभी को उल्टी हुई और फिर आंखों की नजर कमजोर होने लगी। अस्पताल में उपचार के कुछ घंटे बाद ही मंडेबरी व पंजेटो का माजरा में एक के बाद एक लोगों की मौत की सूचना आनी शुरू हो गई। लगातार हुई मौत से गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों में से पांच लोगों का बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया जबकि एक का संस्कार अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी हिमाद्री कौशिक अस्पताल में पहुंचीं और वहां भर्ती मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर से जानकारी हासिल की। पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई करते हुए मंडेबरी के रॉकी पर अवैध रूप शराब बेचने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में मंडेबरी गांव के 45 वर्षीय सुरेश उर्फ लीलू, 53 वर्षीय सुरेंद्र, 28 वर्षीय सोनू, 28 वर्षीय विशाल और पंजेटो का माजरा निवासी 60 वर्षीय श्रवण व 70 वर्षीय मेहर चंद की मौत हो गई। इन सभी की मौत मंगलवार मध्यरात्रि करीब ढाई बजे से लेकर बुधवार शाम पांच बजे के बीच में हुई। गांव के श्मशान घाट में एक साथ पांच चिताएं जलती देख लोग भी हैरान रह गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में बड़े स्तर पर अवैध रूप से शराब बिकती है। जिन लोगों की मौत हुई, उन्होंने गांव से ही शराब खरीद कर पी थी। जिसके बाद उन सबकी तबीयत खराब होती चली गई। मामले की सूचना पाते ही थाना फर्कपुर पुलिस मंडेबरी व पंजेटो का माजरा गांव में पहुंची। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग से कोई भी डॉक्टर जांच करने के लिए इन गांवों में नहीं पहुंचा था।
----
अवैध शराब बेचने वाले की कर रहे तलाश : एसपी

एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि मंडेबरी व पंजेटो का माजरा गांव में छह लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों की मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई है मगर इसकी पुष्टि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। मामला गंभीर है, फिलहाल हमने मंडेबरी गांव के रॉकी पर अवैध रूप शराब बेचने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मरने वाले लोगों के परिजनों व ग्रामीणों से भी इस बारे में जानकारी हासिल करेंगे।







बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। सभी की मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया जा रहा है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तबीयत खराब होने से पहले सभी को उल्टी हुई और आंखों की नजर कमजोर हो गई। अस्पताल में उपचार के कुछ घंटे बाद ही मंडेबरी व पंजेटो का माजरा में एक के बाद एक लोगों की मौत की सूचना आनी शुरू हो गई। लगातार हो रही मौत से गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों में से पांच लोगों का बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं कई मौत होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। एएसपी हिमाद्रि कौशिक अस्पताल में पहुंची और डॉक्टर से बात की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंडेबरी के रॉकी पर जहरीली शराब बेचने का केस दर्ज कर लिया है।



मंडेबरी गांव के 45 वर्षीय सुरेश उर्फ लीलू, 53 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ लीलू, 28 वर्षीय सोनू, 28 वर्षीय विशाल और साथ लगते पंजेटो का माजरा निवासी 60 वर्षीय श्रवण व 70 वर्षीय मेहर चंद की मौत हो गई। इन सभी की मौत मंगलवार रात ढाई बजे से लेकर बुधवार शाम पांच बजे के बीच में हुई। गांव के श्मशान घाट में एक साथ पांच चिताएं जलती देख लोग भी हैरान रह गए। लोगों ने बताया कि गांव में बड़े स्तर पर अवैध रूप से शराब बिकती है। जिन लोगों की मौत हुई, उन्होंने गांव से ही शराब खरीद कर पी। जिसके बाद सबकी तबीयत खराब होती चली गई। मामले की सूचना पाते ही थाना फर्कपुर पुलिस मंडेबरी व पंजेटो का माजरा में पहुंची। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग से कोई भी डॉक्टर जांच करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा था।




केस दर्ज कर लिया है: गंगा राम



एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि मंडेबरी व पंजेटो का माजरा में छह लोगों की मौत हुई है। मंडेबरी गांव के रॉकी पर जहरीली शराब बेचने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed