{"_id":"669b120a09da7e76d40ba659","slug":"six-members-of-the-same-family-beaten-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122278-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक ही परिवार के छह सदस्यों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक ही परिवार के छह सदस्यों को पीटा
Sat, 20 Jul 2024 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की थापर कॉलोनी में बिजली के तार हटाने को कहने पर पड़ोसियों ने एक परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में परिवार के पांच छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थॉपर कॉलोनी निवासी जतिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया किउनके घर से बिजली के तार होकर गुजर रही हैं। बारिश के दिनों में तारों में शॉर्ट सर्किट होती रहती है। जिससे करंट आने का भी भय लगा रहता है। उसने अपने पड़ोस में रहने वाले अनिल दिलावरी व उनके परिवार के सदस्यों को तार हटाने के लिए कहा तो आरोपी तैश में आ गए। आरोपी अनिल ने अपने परिवार के सदस्यों गीता, दविंद्र कुमार, साहिल, रमेश, सिखा और राखी के साथ मिलकर उस पर तथा उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। घर में महिलाओं व बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। जिससे वह और उनके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।