फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six lakh rupees cheated in the name of getting a job, Yamunanagar

नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees cheated in the name of getting a job, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने के नाम पर गांव मुसींबल निवासी अमन से छह लाख रुपये ठग लिए गए। थाना छप्पर पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
गांव मुसींबल निवासी अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में था। इस दौरान उसकी मुलाकात नितिन के साथ हुई। वह नितिन को पहले से जानता था। उसने बताया कि उसकी कुछ युवकों के साथ जान पहचान है। वह उसे नौकरी दिलवा देंगे। वह नितिन की बातों में आ गया। नितिन ने उसे अपने भाई अजय व साथी संजीव कुमार से मिलवाया। आरोपियों ने उसे कहा कि दिल्ली में भारतीय खाद्य निगम में सुपरवाइजर का पद खाली पड़ा है। वह उसे वहां पर नौकरी दिलवा देंगे। आरोपियों ने सुपरवाइजर की नौकरी दिलवाने के नाम पर छह लाख रुपये खर्च आने की बात कही। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली लेकर गए। आरोपियों ने उसे वहां एक फार्म भरने के लिए दिया। उसने जब फार्म भरा तो आरोपियों ने कहा कि उसकी नौकरी पक्की हो गई है।
विज्ञापन

आरोपियों ने जब उससे पैसे मांगे तो उसने कहा कि उसके पास अभी छह लाख रुपये नहीं है। उस समय उसने आरोपियों को 50 हजार रुपये दे दिए। शेष रुपये नियुक्ति के बाद देने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उसकी नियुक्ति नहीं हुई तो उसने आरोपियों से बात की। आरोपियों ने कहा कि लॉक डाउन के कारण नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इसके कुछ दिन बाद आरोपी उसे दिल्ली लेकर गए। उन्होंने उसे एक गोदाम पर रखा और कहा कि उसे यहीं नौकरी करनी है। इसके बाद उसने आरोपियों को बाकी के साढ़े पांच लाख रुपये भी दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने तीन माह वहां पर नौकरी की। इसके बाद भी उसका वेतन नहीं आया। इस पर उसे उसने आरोपियों से बात की। आरोपियोें ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने शक हुआ कि तीनों आरोपितों ने उसके साथ धोखा किया है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed