फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six FIRs filed for violation of lockdown, nine people arrested

लॉकडाउन के उल्लंघन पर छह एफआईआर दर्ज, नौ लोग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Six FIRs filed for violation of lockdown, nine people arrested
यमुनानगर। जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि थाना साढौरा में अलग-अलग स्थानों पर सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने पर 6 मुकदमे दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक दीदार सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम लॉकडाउन की ड्यूटी के लिए गांव कनढ़ईवाला में मौजूद थी कि उन्हें सूचना मिली कि सुफियान गांव रतौली ने आदेशों के बावजूद अपनी नाई की दुकान खोल रखी है, जिसने सरकार के आदेशों की अवहेलना करके अपनी दुकान को खोला। इसी गांव से कामिल को परचून की दुकान खोले हुए काबू किया गया। आरोपी दुकानदार के खिलाफ आईपीसी की धारा -188 व 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार पुलिस टीम ने गांव तेवर में मदरसे के पास परचून की दुकान खुली मिली। लॉकडाउन में दुकान खोलने का समय 9:00 से 2:00 बजे तक का है। आरोपी दुकानदार गांव हरसोली निवासी अब्दुल हसन को गिरफ्तार किया गया है। तोहरा से जुम्मा मस्जिद मोहल्ला निवासी मुकेश अदलखा को कपड़े बेचते हुए पकड़ा गया। इसके साथ ही गांव सलेमपुर कोटला रोड से एक व्यक्ति को मोटर बांधने की दुकान खोले हुए पकड़ा। जिसकी पहचान गांव रतौली निवासी नूर मोहम्मद के रूप में हुई। गुरुद्वारा पीर बुधु शाह के पास से 4 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क लगाए पकड़ा गया है। जिन्होंने अपने नाम रमेश कुमार निवासी सवानिया मोहल्ला साढौरा, लक्की निवासी सवानिया मोहल्ला, दीपक निवासी रामदासिया मोहल्ला साढौरा व संजीव निवासी सवानिया मोहल्ला साढौरा जिला यमुनानगर बताया। इस व्यक्तियों से घर से बाहर निकलने का कारण पूछा, लेकिन ये कोई उचित कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed