Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sit-in staged at the police station to demand the arrest of the accused

Yamuna Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में दिया धरना

Wed, 27 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 27 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sit-in staged at the police station to demand the arrest of the accused
धरने पर बैठे ममीदी गांव के लोग व भीम आर्मी संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ममीदी गांव में हुए हमले के मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों और भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को फर्कपुर थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।
धरने में शामिल ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने पशुओं और चारे सहित थाना परिसर में ही डेरा डाल देंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार शिकायत देने के बावजूद मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

पीड़ित कुलविंद्र ने बताया कि करीब एक माह पहले गांव के कुछ लोगों ने उन पर चाकू से हमला किया था, जिसमें उनके हाथ पर गंभीर चोटें आई थीं और टांके लगाने पड़े थे। मामले की शिकायत फर्कपुर थाना में दी गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी संगठन के प्रदीप गौतम ने कहा कि गांव के लोग पुलिस अधीक्षक से भी मिल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की सूचना मिलने पर डीएसपी रजत गुलिया मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि पांच जून तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। इस दौरान शौरभ, नितिन, रवि, बंटी, रिंकू, संजू, शम्मी, अंकित छछरौली, ऋषिपाल और संदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

धरने पर बैठे ममीदी गांव के लोग व भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारी। संवाद

धरने पर बैठे ममीदी गांव के लोग व भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed