{"_id":"61099e308ebc3ec20073647d","slug":"singers-pay-tribute-to-mohammed-rafi-with-songs-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl78767870","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतों से गायकों ने दी मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतों से गायकों ने दी मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
रफी नाइट कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर के डिंपल सिनेमा में श्रीगणेश एंटरटेनमेंट एंड ह्युमैनिटी ने पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की याद में रफी नाइट कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम में सबसे पहले महान गायक मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मोहित खन्ना ने तुम मुझे यूं भुला न पाओगे गाकर दर्शकों की आंखें नम कर दी।
मेयर मदन चौहान मुख्यातिथि रहे। वहीं वशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन विजय दहिया, चेयरपर्सन रोजी मालिक आनंद, चेयरमैन राम निवास गर्ग, डॉ. अनिल अग्रवाल, नरेश गर्ग, वरुण जिंदल, डॉ. कुलविंदर सोढ़ी, एसएचओ राकेश राणा रहे। गायक सुमित शर्मा ने आने से उसके आए बहार गीत गाकर माहौल रोमानी बना दिया। संस्था निदेशक पंकज अरोड़ा ने आसमान से आया फरिश्ता गाकर रफी साहब को श्रद्धांजलि दी। यहां पंकज अरोड़ा ने कहा की रफी साहब ने 26 हजार से ज्यादा गीतों को अपनी मधुर आवास से सजाया है। छह बार फिल्म फेयर अवार्ड और एक बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं उन्हें राष्ट्रपति अवार्ड, पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। अरोड़ा ने कहा की बुलंदी की उच्च शिखर पर पहुंचने पर भी रफी साहब को घमंड नहीं हुआ।
सिविल सर्जन विजय दहिया ने भी मो. रफी का गीत गाकर प्रस्तुति दी। मेयर मदन चौहान ने कहा कि संस्था उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के साथ सामाजिक कार्य भी कर रही है। जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान संस्था ने घर घर पहुंच कर लोगों को राशन, जरूरी वस्तुएं व दवाइयां वितरित की। चेयरपर्सन रोजी मालिक आनंद ने कहा कि ऐसे कार्यकर्म होने से लोगों को मंच मिलता है और मंच पर प्रस्तुति देने का हौसला बढ़ता है। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर समान्नित किया गया। संचालन दीपाली धीमान ने किया। इस दौरान राजीव कुमार, राहुल सेठी, शक्ति अरोड़ा, राहुल कुमार, हरजीत सिंह, प्रमोद कुमार पोखरियाल, ऋषिपाल श्योराण ने सहित अन्य उपस्थित रहे।