फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Simranjeet's name registered in India Book of Records

सिमरनजीत का इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Simranjeet's name registered in India Book of Records
Simranjeet's name registered in India Book of Records - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। हौसले अगर बुलंद हो तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है जिले के सिमरनजीत सिंह ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है। उसने एक मिनट में 104 फायर फ्लाई पुशअप कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज किया है।
विज्ञापन

रादौर कमेटी चौक निवासी सिमरनजीत की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है। अपनी कामयाबी का श्रेय सिमरनजीत सिंह अपने परिजनों व गुरुजनों को दिया है। सिमरनजीत ने बताया की उनकी इच्छा है की वे खेल से अपने देश का नाम रोशन करें। उसने बताया कि फायर फ्लाई पुशअप के लिए वे काफी समय से अभ्यास कर रहे थे। सिमरन ने युवा वर्ग को भी संदेश देते हुए कहा कि वे नशे की बुराई से दूर रहकर सेहत पर ध्यान दें। शिक्षा के साथ खेलों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें। मां सतविंद्र कौर व बड़े भाई तरनजीत सिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले भी सिमरनजीत साइकिल से ही पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा दर्शन करने गया था।
विज्ञापन

फोटो:- 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed