फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Simran wins in painting competition, Yamunanagar

पेंटिंग प्रतियोगिता में सिमरन ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Simran wins in painting competition, Yamunanagar
सरकारी स्कूल अंटावा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंटावा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सिमरन ने पहला, सिमरन रानी ने दूसरा व तमन्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम, तानिया ने दूसरा व गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रिय प्रथम, ज्योति दूसरे व गुरसेवक तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में खुशी ने पहला, जाविका ने दूसरा व गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में सिमरन ने पहला, शीतल ने दूसरा व अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तर्क-वितर्क प्रतियोगिता में गोपाल व रजनी विजयी रही।
विज्ञापन

इंचार्ज लक्ष्मी चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज में फैली कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, मौलिक अधिकार, नशाबंदी आदि बुराइयों के प्रति जागरूक करना है। प्रिंसिपल देवराज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी खास तौर पर छात्राएं अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को उजागर करने के लिए सक्षम होती है। इस अवसर पर सलिंद्र कुमार, राजेश कुमार, पवन रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed