फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   silver chattra and god idol stolen from temple

गौरी शंकर मंदिर से चांदी का छतर व भगवान परशुराम की मूर्ति चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
silver chattra and god idol stolen from  temple
जगाधरी के प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर से चोरों ने चांदी का छतर व भगवान परशुराम की मूर्ति चोरी कर ली। सुबह मंदिर का पुजारी पूजा करने आया तो चोरी का पता चला। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के एक गांव निवासी राम स्वरूप ने बताया कि वह करीब 28 साल से जगाधरी स्थित गौरी शंकर मंदिर में पंडित है और अपने परिवार के साथ गौरी शंकर मंदिर में ही रहता है। वह बुधवार सुबह करीब चार बजे पूजा पाठ के लिए मंदिर में आया तो उसने देखा कि शिवालय के अंदर शिवलिंग के ऊपर से करीब 400 ग्राम चांदी का छतर गायब था। इसके बाद जब उसने लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर देखा तो वहां रखी भगवान परशुराम की मूर्ति भी गायब थी। इसकी सूचना उसने मंदिर कमेटी के सदस्यों को दी। सूचना मिलने पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने जांच की। लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मंदिर पुजारी राम स्वरूप की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed