{"_id":"69fe4406da01a411a1077fcc","slug":"sikhs-express-outrage-by-blocking-highway-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155779-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सिखों ने हाईवे जाम कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सिखों ने हाईवे जाम कर जताया रोष
Sat, 09 May 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 09 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को समझाते छछरोली थाना प्रभारी राजपाल। सोशल मीडिया
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। गनौला गांव में सिख समाज के दो युवकों के साथ मारपीट और पगड़ी उतारकर बेअदबी किए जाने का मामला तूल पकड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को सिख समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने पहले छछरौली थाने का घेराव किया और बाद में जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोला गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 29 अप्रैल को ही गनौला के कुछ युवकों ने सिख समाज के दो युवकों को अगवा कर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने युवकों की पगड़ी उतार दी और बाल पकड़ कर उन्हें पीटा। इससे सिख समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
शुक्रवार को करीब सैकड़ों लोग छछरौली थाने पहुंचे और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो समाज को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप भी लगाया। थाने में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही डीएसपी आशीष चौधरी और रजत गुलिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया। डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।