{"_id":"696e819d143e533b5503e9f7","slug":"sign-language-converter-model-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150122-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साइन लैंग्वेज कन्वर्टर माडल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साइन लैंग्वेज कन्वर्टर माडल प्रथम
Tue, 20 Jan 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में जानकारी देती छात्राएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने अपने नवीन एवं रचनात्मक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में साइन लैंग्वेज कन्वर्टर प्रथम, एआई आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम द्वितीय व मिनी थिएटर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रदर्शनी की संयोजक शमा शर्मा रहीं। बीसीए के विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित शीर्ष पांच प्रोजेक्ट चुने गए। जिनमें साइन लैंग्वेज कन्वर्टर में बीसीए छठे सेमेस्टर की बलप्रीत कौर एवं उपासन, एआई आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में बीसीए चौथा सेमेस्टर से मनु, अंजलि एवं पारुल, मिनी थिएटरमें पायल एवं सिया कांबोज, ज्वालामुखी विस्फोट मॉडल में बीसीए प्रथम सेमेस्टर से आशना एवं नीरू, एज एवं जेंडर डिटेक्शन सिस्टम में बीसीए छठा सेमेस्टर से दीपांशु एवं नितिन चुने गए।
इनके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम 20 जनवरी को राजकीय महाविद्यालय, छछरौली में आयोजित होने वाली अंतर-जिला विज्ञान प्रदर्शनी में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रतिभागी विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं स्टाफ को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार एवं शोधात्मक गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल नरेश कुमार, डॉ. रिंकू एवं डॉ. कुलदीप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर ऋतु बैनिवाल, नैंसी शर्मा, डॉ. रामा स्वामी, लैब अटेंडेंट अशोक कुमार उपस्थित रहे।