फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SI suspended for tampering with Gurnam Singh's FIR

गुरनाम सिंह की एफआईआर में छेड़छाड़ करने वाला एसआई सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
SI suspended for tampering with Gurnam Singh's FIR
यमुनानगर। पुलिस विभाग के वाटर कैरियर गुरनाम सिंह के आत्महत्या मामले में थाना शहर जगाधरी के सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। मृतक गुरनाम सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया था कि जसबीर सिंह ने अपनी मर्जी से एफआईआर में लिखा है कि डीएसपी जगाधरी राजिंद्र सिंह का नाम अफसरों पर दबाव बनाने के लिए बाद में लिखवाया गया है।
विज्ञापन

इसी बात से परिजनों में गुस्सा था। जिसके बाद पुलिस विभाग ने जसबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया। वहीं, गुरनाम सिंह के परिजनों का साथ दे रहे सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर जगाधरी की सरस्वती कॉलोनी निवासी जगमाल सिंह ने एसआई जसबीर सिंह पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। जगमाल सिंह ने मंगलवार को इसकी शिकायत प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मानवाधिकार आयोग, एससी आयोग, डीजीपी, डीजी सीआईडी व एसपी को रजिस्टर्ड डाक से भेजी है।
विज्ञापन

थाना शहर जगाधरी एसएचओ नसीब सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जसबीर सिंह को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं जगमाल सिंह द्वारा दी गई शिकायत उनके पास नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमाल सिंह बोले, मुझे रात को फोन कर धमकाया
जगमाल सिंह ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व एससी आयोग को भेजी शिकायत में कहा कि वह 30 अप्रैल 2022 को पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। इस समय भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहा है। तीन सितंबर को पुलिस विभाग में कार्यरत वाटर कैरियर गुरनाम सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसका आरोप परिजनों ने डीएसपी जगाधरी राजिंद्र सिंह, डीएसपी के रीडर गुरदयाल सिंह व थाना शहर जगाधरी के ईएचसी सतबीर सिंह पर लगाया था। इस मामले की जांच थाने के सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के पास थी। परंतु जसबीर सिंह ने खुद ही एफआईआर में लिख दिया कि डीएसपी का नाम अफसरों पर दबाव बनाने के लिए लिखवाया गया है।

अगले दिन पोस्टमार्टम हाउस पर भड़क रहे परिजनों को उसने ही शांत किया था और पोस्टमार्टम कराने में पुलिस की मदद की थी। उनका आरोप है कि रात को एसआई जसबीर सिंह ने उनके मोबाइल पर फोन कर कहा कि तुमने मुझे सस्पेंड कराया है। इसलिए वह तुझे और परिवार को नहीं छोड़ेंगे। जगमाल सिंह ने कहा कि धमकी मिलने के बाद उसने एसपी को भी फोन किया। परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद एडीजीपी अंबाला को फोन कर इसकी सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने गिरोह बना रखा है जो कुछ लोगों को बेवजह परेशान करते व धमकाते हैं। उन्होंने धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed